फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Bike Agency owner dies in grief due to current mortality

बाइक एजेंसी के मालिक की करंट की चपेट में आकर मौत

Sat, 26 May 2018 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sat, 26 May 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
Bike Agency owner dies in grief due to current mortality
electricity demo pic
सिद्धार्थनगर। उसका क्षेत्र के तिघरा गांव निवासी एक बाइक एजेंसी की मालिक की शनिवार सुबह करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त टहलने के लिए वह गांव के बाहर निकले थे, तभी रास्ते में गिरे हाईवोल्टेज बिजली के तार के संपर्क में आ गए और मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।             
विज्ञापन

उसका क्षेत्र के तिघरा गांव निवासी पवन कुमार दुबे (52) पुत्र रामलखन की क्षेत्र के पकड़ी बाजार में बाइक की एजेंसी है। बताया जा रहा है कि वह रोज की तरह शनिवार सुबह भी गांव के बाहर टहलने निकले थे। गांव के बाहर हाई वोल्टेज बिजली का तार टूटकर गिरा था, जिसमें बिजली प्रवाहित हो रही थी। जैसे ही पवन का पैर तार के संपर्क में आया वह चिपक गए। यह देख गांव के अन्य लोगों ने मौके पर पहुंचकर बिजली आपूर्ति बंद करवाई और उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने देखते ही उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध मेें प्रभारी थानाध्यक्ष जुबेर अली ने बताया कि सूचना पर पुलिस गई थी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed