फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Bali and snatched the woman's ear shoplifter fled

महिला के कान से बाली छीनकर उचक्का फरार

Sat, 10 Sep 2016 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sat, 10 Sep 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
Bali and snatched the woman's ear shoplifter fled
लूट की शिकार महिला। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
लोटन। खेत की ओर जा रही महिला के कान पर झपट्टा मारकर उचक्का सोने की बाली लेकर फरार हो गया। घटना में महिला का कान भी कट गया है। शुक्रवार की देर रात की यह घटना लोटन कस्बे में हुई। कोतवाली पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। उचक्कों की तलाश जारी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के लोटन कस्बा निवासी चौथी की पत्नी राबड़ी (32) शुक्रवार रात करीब आठ बजे कस्बे से बाहर खेत की ओर जा रही थी। इसी बीच पहले से घात लगाकर बैठे बदमाश ने अचानक महिला के कान पर झपट्टा मार दिया। महिला कुछ समझ पाती तब तक सोने की बाली लेकर उचक्का महिला को धक्का देकर फरार हो गया। इस दौरान महिला का कान भी कट गया। शोर गुल मचाने पर आस-पास के लोग इकट्ठा हुए और उचक्के की तलाश शुरू की। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला से पूछताछ के बाद छानबीन की, लेकिन उचक्के का कोई सुराग नहीं मिल पाया। पीड़िता ने गांव के ही एक व्यक्ति पर शक जाहिर करते हुए पुलिस को तहरीर दी है। इसके आधार पर मुकदमा दर्ज पुलिस पड़ताल कर रही है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी इंद्रजीत यादव ने बताया कि महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मेडिकल मुआयना कर छानबीन की जा रही है। जल्द ही उचक्का गिरफ्त में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed