{"_id":"570015a74f1c1bde01f00108","slug":"attacks-on-the-former-district-president-of-the-party-is-looking-into-police-shooters","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पर हमले में शूटरों को तलाश रही पुलिस ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पर हमले में शूटरों को तलाश रही पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 03 Apr 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
Firing
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व ग्राम प्रधान रमेश चमार के हमलावरों की तलाश में पुलिस की तीन टीमें लगी हुई हैं। बलरामपुर जिले में गई एक टीम खाली हाथ लौट आई है। दो अन्य टीमें भी जिले से बाहर नजर जमाए हुए हैं।
बदमाशों के नेपाल भागने की सोच कर पुलिस के हाथ-पांव फूलने लगे हैं। बाइक मालिक का पता पुलिस ने लगा लिया है। उससे संपर्क की कोशिश जारी है। गांव के दो व्यक्तियों समेत पांच को पूछताछ के नाम पर बैठाया गया है। फिलहाल अधिकारी कुछ भी कहने से कन्नी काट रहे हैं।
गुरुवार की देर शाम बदमाशों ने थाना से मात्र डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर ग्राम परसोहिया से वॉलीबाल खेल कर लौट रहे बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश को गोली मार दी थी। लखनऊ में उनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद से ही पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक शक के आधार पर बीडीसी समेत पांच व्यक्तियों को पूछताछ के लिए थाने में बैठाया गया है।
विज्ञापन
इसमें एक रमेश का पूर्व में सहयोगी भी शामिल है जिससे जमीन संबंधित मामले की पैरवी को लेकर विवाद हुआ था। बताते हैं कि यह विवाद इतना बढ़ गया था कि दोनों एक-दूसरे को देखना भी पसंद नहीं करते थे। दूसरा व्यक्ति घटना के समय मौके पर साथ में मौजूद रहा। पुलिस इसको रेकी या मुखबिरी से जोड़ कर देख रही है। पुलिस को मिले क्लू के आधार पर स्वाट टीम रात को बलरामपुर जिले में भी पहुंची।
सूत्रों के मुताबिक उसे वहां कुछ खास सफलता हाथ नहीं लगी। पुलिस ने बाइक का पता लगा लिया है। पूर्व दिशा के एक जिले की बाइक के संबंध में पुलिस पड़ताल कर रही है कि बाइक को कहीं से उठाया तो नहीं गया था। एसओ मोहाना अनूप कुमार शुक्ला भी शूटरों के संबंध में जानकारी जुटाने के लिए खाक छान रहे हैं। इस संबंध में सीओ शोहरतगढ़ शंकर प्रसाद ने बताया कि हमलावरों की तलाश की जा रही है। पुलिस को कुछ साक्ष्य भी मिले है, उन्हीं के आधार पर तफ्तीश की जा रही है।
पुलिस ने एक को किया नामजद
ढेबरआ थाना पुलिस ने एफआईआर में एक को नामजद कर लिया है। परिजनों के दिए तहरीर के आधार पर पुलिस ने ग्राम खजुरिया शर्की निवासी मोइद मनिहार व दो अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है। एसओ इंद्रजीत यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर एक को नामजद करते हुए दो अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।
पुलिस ने रमेश से की बातचीत
पुलिस सूत्रों के मुताबिक लखनऊ के ट्रामा सेंटर में भर्ती रमेश की स्थिति में सुधार है। शनिवार को एसओ समेत पुलिस अधिकारियों ने फोन पर बातचीत की। घटना के संबंध में जानकारी मांगी। रमेश ने अधिकारियों को जवाब दिया कि लौटने पर इस बाबत बात की जाएगी। फिलहाल पुलिस की एक टीम का गठन किया जा रहा है जो लखनऊ जाकर घटना के संबंध में जानकारी हासिल करेगी।
पुलिस सफलता के करीब पहुंच चुकी है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा। थाना पुलिस समेत कुल तीन टीमें मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।-मंशाराम गौतम, एएसपी।