{"_id":"5762efe84f1c1bda6211b782","slug":"attack-on-sleeping-husband-cut-off-his-ear","type":"story","status":"publish","title_hn":"सो रहे पति पर हंसिए से हमला, कान काटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सो रहे पति पर हंसिए से हमला, कान काटा
Siddharth Nagar
Updated Thu, 16 Jun 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के जुड़ी कुइया गांव में बुधवार रात महिला ने अपने पति पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घटना के वक्त पति सो रहा था। हमले में उसके कान व सिर के पास चोटें आई हैं। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे परिजनों ने पति को बचाया। वहीं दो दिन पहले महिला पर अपने बच्चों को भी कमरे में बंद करने का आरोप है। पीड़ित पति की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी महिला पर केस दर्ज कर जेल भेज दिया है।
जुड़ी कुइया गांव निवासी 35 वर्षीय सातुर बुधवार की रात अपने कमरे में सो रहा था। अर्द्धरात्रि में अचानक पत्नी ने हंसिए से उस पर हमला कर दिया। हमले में उसके कान के पास सिर में चोट आईं। सातुर की चीख सुनकर पास के कमरे में सो रहे परिजन दौड़ कर पहुंच गए। महिला को पकड़कर किसी तरह सातुर को बचाया। आनन-फानन में घायल को जिला अस्पताल लाया गया।
जहां उपचार के बाद गुरुवार को उसे घर भेज दिया गया। पीड़ित पति के मुताबिक महिला ने दो दिन पहले अपने दोनों बच्चों को भी कमरे में बंद कर बाहर से ताला लगा दिया था। काफी जद्दोजहद के बाद परिजनों ने बच्चों को कमरे से बाहर निकलवाया था। इस संबंध में एसओ मानवेंद्र प्रताप सिंह का कहना था कि शिकायत मिली थी। पति के कान पर चोट आई थी।
विज्ञापन
उपचार के बाद उसकी हालत सामान्य होने पर घर भेजवा दिया गया। महिला के खिलाफ एनसीआर दर्ज किया गया है। मेडिकल परीक्षण के बाद जेल भेज दिया गया है। महिला ने किन परिस्थितियों में हमला किया, इसकी छानबीन की जा रही है।