{"_id":"581f600d4f1c1b067fb37521","slug":"accessories-including-jewelry-from-houses-flown-off-burglars","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद मकान से चोरों ने जेवर समेत सामान उड़ाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंद मकान से चोरों ने जेवर समेत सामान उड़ाए
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 06 Nov 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
शोहरतगढ़ के जगरगठिया में चोरी के बाद बिखरा सामान।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शोहरतगढ़। थाना क्षेत्र के जगरगठिया गांव में चोरों ने बंद मकान में घुसकर लाखों का सामान उड़ा दिया। दो माह परिजन मुंबई से घर लौटे तो उन्हें चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की, लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं मिल सका है।
जगरगठिया गांव निवासी प्रिंस मिश्रा का परिवार दो माह पूर्व घर में ताला लगाकर मुंबई चले गए थे। रविवार की सुबह घर लौटे। दरवाजे का ताला न खुलने पर ताला तोड़कर परिवार के लोग अंदर घुसे। वहां सामान बिखरा देख उनके होश उड़ गए। पीड़ित के मुताबिक घर में रखा 15 तोला सोने के आभूषण, 50 हजार रुपये नकदी, बर्तन, 15 कुंतल अनाज, इनवर्टर, एलसीडी टीवी, कपड़ा सहित करीब दस लाख का सामान चोरी हुआ है।
घटना की सूचना शोहरतगढ़ पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पडताल की। इस संबंध में एसओ रविंद्र कुमार गौतम ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। दरोगा को मौके पर जांच के लिए भेजा गया है। पीड़ित की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।