{"_id":"590617224f1c1bcb3a4415d1","slug":"a-youth-body-found","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल आए शख्स की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ससुराल आए शख्स की संदिग्ध हालात में मौत
siddharthnagar
Updated Sun, 30 Apr 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धानी बाजार।
बृजमनगंज थाना क्षेत्र के कानापार में ससुराल आए शख्स की लाश फरेंदा-नौगढ़ हाईवे स्थित कोइलाडाड़ गांव के पहले कठनी पुलिया के पास मिली। उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी मिलने पर मृतक के घर वाले भी थाने पर पहुंच गए।
शैलेंद्र कुमार पुत्र कैलाशचंद (34) निवासी तेतरी बाजार अनूपनगर जिला सिद्धार्थनगर शनिवार को अपनी ससुराल कानापार आए थे। उनके साथ दोस्त सुनील वर्मा निवासी बनकटा थाना कैंपियरगंज जिला गोरखपुर भी थे। ससुराल से वापस लौटने के बाद दोनों ने धानी कस्बे में जमकर शराब पी। इसके बाद सुनील वर्मा अपने घर चला गया। शनिवार की रात में ही शैलेंद्र बाइक से सिद्धार्थनगर के लिए निकल गया। रविवार की सुबह फरेंदा-नौगढ़ हाईवे स्थित कोइलाडाड़ गांव के पहले कठनी पुलिया के पास शैलेंद्र की लाश और बाइक मिली। ग्रामीणों ने इसकी सूचना सौ नंबर पुलिस को दी। शैलेंद्र कुमार के साले अनिल ने शव की शिनाख्त अपने बहनोई के रूप में की।
बताया जाता है कि दो साल पहले शैलेंद्र की शादी धानी बाजार के कानापार निवासी रामबचन लाल की बेटी मोनी से हुई थी। शनिवार को शैलेंद्र अपने मित्र सुनील वर्मा के साथ कानापार ससुराल आए थे। ससुराल में पत्नी को लेकर परिजनों से कहासुनी हुई। चर्चा है कि शैलेंद्र पत्नी को लेकर बहुत परेशान रहता था। शायद ज्यादा परेशानी होने के कारण ही उसने जमकर शराब पी थी। इस मामले में थानाध्यक्ष बृजमनगंज चंद्रेश यादव का कहना है कि प्रथम दृष्ट्या मामला दुर्घटना का लग रहा है। शैलेंद्र शराब पीकर गाड़ी चला रहा था। शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही सटीक जानकारी हो पाएग्री।
विज्ञापन
शैलेंद्र की मौत से अनूपनगर में सन्नाटा
सिद्धार्थनगर।
महराजगंज जिले में धानी-उसका रोड पर कठहवा पुल के पास अनूपनगर निवासी शैलेंद्र की लाश मिलने की खबर से हर कोई सन्न रह गया। सूचना मिलते ही शैलेंद्र के घर वाले मौके की ओर रवाना हो गए। पूरे दिन आवास और मोहल्ले में सन्नाटा छाया रहा। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है।
नगर पालिका के अनूपनगर वार्ड निवासी सेवानिवृत्त लेखपाल कैलाशचंद्र के चार पुत्रों में शैलेंद्र तीसरे नंबर पर थे। वह कोडराग्रांट गांव में सौंदर्य प्रसाधन की दुकान चलाते थे। उनकी ससुराल धानी में थी। पत्नी भी मायके में ही रह रही थी। बताते हैं कि शनिवार को वह धानी की ओर गए थे और फिर घर नहीं लौटे। सुबह उनकी मौत की खबर पहुंची तो हर कोई अवाक रह गया। सूचना मिलने के तत्काल बाद पिता कैलाशचंद्र, भाई गुड्डू, डबलू, सूरज और अन्य परिजन मौके की ओर रवाना हो गए। घर में सिर्फ मां अकेली थी, जिसे पास-पड़ोस की महिलाएं ढांढस बंधाती रहीं। शैलेंद्र की मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई, इस बारे में कोई भी कुछ बोलने को तैयार नहीं था। दबी जुबान से लोग घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा करते रहे।