फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Birth and death registration IDs for over 50 panchayats found invalid; OTPs received by two secretaries

Amroha News: 50 से ज्यादा पंचायतों की जन्म-मृत्यु पंजीकरण आईडी अमान्य, दो सचिवों के पास आए ओटीपी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Birth and death registration IDs for over 50 panchayats found invalid; OTPs received by two secretaries
अमरोहा। जोया ब्लॉक की ग्राम पंचायत तोफापुर की जन्म-मृत्यु पंजीकरण आईडी हैक कर 498 फर्जी जन्म प्रमाण पत्र जारी किए जाने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ है कि जिले में 50 से अधिक ग्राम पंचायतों की आईडी भी संदिग्ध हालत में बंद हो गई हैं। इन्हें खोलते समय आईडी अमान्य दिखा रही है।
विज्ञापन

इस बीच हसनपुर और मंडी धनौरा ब्लॉक के दो पंचायत सचिवों के मोबाइल पर जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र से संबंधित आईडी के ओटीपी भी आए। इसके बाद से उनकी कई ग्राम पंचायतों की आईडी खुल नहीं रही हैं। एक अधिकारी के मुताबिक, जिले की करीब 50 ग्राम पंचायतों की आईडी अमान्य बता रहा है। इस संबंध में सीएमओ कार्यालय में शिकायतें दर्ज कराई गई हैं।
विज्ञापन

अमरोहा जिले में कुल 576 ग्राम पंचायतें हैं। हसनपुर ब्लॉक के पंचायत सचिव कामेंद्र सिंह ने बताया कि उनके पास शनिवार दोपहर 12:53 और 1:08 बजे ओटीपी आए। इसके बाद बसेड़ा खुर्द, रामपुर भूड़ और सोहरका ग्राम पंचायतों की आईडी पासवर्ड डालने पर अमान्य बता रहा है। उन्होंने इसकी जानकारी सीएमओ कार्यालय को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, मंडी धनौरा ब्लॉक के पंचायत सचिव राजीव चौधरी ने बताया कि उनके पास पांच, छह और सात अक्तूबर की रात को ओटीपी आए थे। इसके बाद मोहम्मदपुर पट्टी क्लस्टर से जुड़ीं चार ग्राम पंचायतों की आईडी नहीं खुल रही है। पासवर्ड डालने पर अमान्य बता रहा है। नाम न छापने की शर्त पर एक अधिकारी ने बताया कि जिले की करीब 50 ग्राम पंचायतों की जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र संबंधी आईडी अमान्य बता रही है। इन ग्राम पंचायतों को स्वास्थ्य विभाग से यूजर आईडी उपलब्ध कराई गई थीं और इनसे पहले प्रमाण पत्र भी जारी किए जा चुके हैं। इसके बावजूद आईडी काम नहीं कर रही है, जबकि संबंधित पंचायतों के पासवर्ड भी नहीं बदलवाए गए हैं।

ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि कहीं इन आईडी के साथ भी तोफापुर जैसी कोई गड़बड़ी तो नहीं हुई है। हालांकि, इन पंचायतों की आईडी बंद होने का कारण और उनसे किसी तरह के फर्जी प्रमाण पत्र जारी होने की पुष्टि अभी नहीं हुई है। जिला पंचायत राज अधिकारी नितिन कुमार ने बताया कि अभी इन सचिवों की ओर से कोई शिकायती पत्र नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed