फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Motorcyclist dies while returning after delivering 'bhaat' (wedding gift/offering); two others critically injured

Amroha News: भात देकर लौट रहे बाइक सवार युवक की मौत, दो गंभीर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Motorcyclist dies while returning after delivering 'bhaat' (wedding gift/offering); two others critically injured
डिडौली। जोया में हाईवे पर शुक्रवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार मनीष कुमार (18) की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी कृष्णा और धर्मेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों शादी समारोह में भात देकर घर लौट रहे थे। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

सीओ सिटी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि रजबपुर थाना क्षेत्र के खाता गांव निवासी अशोक कुमार की भांजी की शादी डिडौली क्षेत्र के कालाखेड़ा गांव में थी। शुक्रवार रात करीब 11 बजे अशोक का बेटा मनीष गांव के कृष्णा और धर्मेंद्र के साथ बाइक से घर लौट रहा था। जोया में चौधरी पेट्रोल पंप के पास पीछे से आए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। बाइक चला रहे मनीष की मौके पर ही मौत हो गई। उसने हेलमेट लगा रखा था।
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हालत में परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद मनीष का अंतिम संस्कार कर दिया गया। सीओ ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। वाहन चालक को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
मनीष की मौत से शादी की खुशियां मातम में बदलीं
मनीष की मौत की खबर से शादी समारोह की खुशियां मातम में बदल गईं। दुल्हन मनीष की फुफेरी बहन थी। ऐसे में परिवार के लोगों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। शादी समारोह में चीख-पुकार मच गई और खुशियों का माहौल गमगीन हो गया। इसके बावजूद परिवार के लोगों ने भारी मन से शादी की रस्में पूरी कराने का निर्णय लिया। बरात चढ़त से लेकर फेरों तक की रस्में केवल औपचारिकता के रूप में निभाई गईं। इसके बाद नम आंखों के साथ बारात को विदा किया गया। पूरे समारोह में मातम पसरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed