{"_id":"6ad3de99886782db0607c087","slug":"attack-on-a-couple-and-their-parents-deoria-news-c-208-1-deo1019-194612-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: दंपती और उसके माता-पिता पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: दंपती और उसके माता-पिता पर हमला
Sun, 18 Oct 2026 02:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 18 Oct 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के बंजरिया गांव में शुक्रवार की देर शाम मामूली बात को लेकर हुए विवाद में पड़ोसियों ने दंपती और उसके माता-पिता पर हमला कर दिया। मारपीट में चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज देवरिया भिजवाया। पीड़िता की तहरीर पर चार आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
गांव निवासी खुशबू (21) के अनुसार, पड़ोसियों ने परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की। इसमें पिता बाल किशुन गोड़ के सिर में गंभीर चोट लगने से वह बेहोश हो गए। इंस्पेक्टर बीबी राजभर ने बताया कि छेदी गोड़, हर्ष गोड़, हर्षिता और सरोज देवी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।सीओ सलेमपुर गौरव सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। संवाद

चोरी के आरोप में पकड़े गए आरोपी। शिकायतकर्ता
विज्ञापन