फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   बेकाबू पिकअप पलटी, एक की मौत, दो जख्मी

बेकाबू पिकअप पलटी, एक की मौत, दो जख्मी

Fri, 17 May 2019 10:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 17 May 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
बेकाबू पिकअप पलटी, एक की मौत, दो जख्मी
सनई-शोरतगढ़ मार्ग पर कपिया के पास पलटी पिकअप। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर/चिल्हिया। चिल्हिया क्षेत्र के शोहरतगढ़-नौगढ़ मार्ग पर स्थित कपिया गांव के पास शुक्रवार दोपहर गल्ला लदी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में पिकअप सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दो लोग जख्मी हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के कोल्हुआ ढाला गांव निवासी योगेंद्र (55) सदर क्षेत्र के ही अनूप नगर मोहल्ला निवासी सोनू शर्मा (22) और राधेश्याम (30) शुक्रवार को पिकअप में गल्ला लादकर चिल्हिया से लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि अभी शोहरतगढ़-सनई मार्ग पर स्थित कपिया गांव के पास पहुंचे थे कि अनियंत्रित होकर पिकअप पलट गई। सूचना पर पहुंचे एसओ चिल्हिया ने पुलिस कर्मियों की मदद से तीनों को वाहन से बाहर निकलवाया और जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने देखते ही योगेंद्र को मृत घोषित कर दिया। जबकि सोनू व राधेश्याम का इलाज चल रहा है। पुलिस ने परिजनों को मामले की जानकारी देने के साथ शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ चिल्हिया रामेश्वर यादव ने बताया कि मौके पर पहुंचकर घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed