फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   आठ किलो चांदी के साथ युवक गिरफ्तार

आठ किलो चांदी के साथ युवक गिरफ्तार

Sun, 24 Feb 2019 10:43 PM IST
siddharthnagar Published by: राकेश पांडेय Updated Sun, 24 Feb 2019 10:43 PM IST
विज्ञापन
आठ किलो चांदी के साथ युवक गिरफ्तार
Arrest
कपिलवस्तु। नेपाल की कपिलवस्तु पुलिस ने सिद्धार्थनगर जनपद मुख्यालय के पुरानी नौगढ़ के ओम प्रकाश को आठ किलो चांदी के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, ओमप्रकाश खुनुवां मर्यादपुर मार्ग से तौलिहवा मंडी में एक स्वर्ण व्यवसायी को चांदी देने जा रहा था। कपिलवस्तु की एसओजी टीम ने नेपाल के बरदहवा के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया है। टीम के श्याम चौधरी ने बताया कि पकड़ा गया तस्कर ओम प्रकाश वर्मा निवासी पुरानी नौगढ़ का बताया जा रहा है। पूछताछ में यह बात सामने आई है कि वह एक कैरियर मात्र है। उसका असली मालिक सिद्धार्थनगर जिला मुख्यालय का एक बड़ा स्वर्ण व्यवसायी है। पकड़ा गया शख्स नेपाल में सोने और चांदी की तस्करी के लिए काफी दिनों से करता आ रहा है। फिलहाल मामले की जांच के लिए बुटवल राजस्व अनुसंधान विभाग को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed