फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   स्कूल का भवन गिरा

स्कूल का भवन गिरा

Mon, 17 Sep 2018 11:48 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Mon, 17 Sep 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
स्कूल का भवन गिरा
बढ़नी क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मड़नी का गिरा कमरा।। अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
बढ़नी। विकास खंड बढ़नी के मड़नी गांव में प्राथमिक विद्यालय के एक कमरे का कुछ हिस्सा टूटकर गिर गया। घटना दोपहर 12 बजे की है। गनीमत थी कि इस दौरान बच्चे भोजन कर रहे थे। सूचना के बाद भी मरम्मत न होने से स्थिति उत्पन्न हुई। ग्राम प्रधान ने जिलाधिकारी से हस्तक्षेप कर समस्या समाधान का अनुरोध किया है।  
विज्ञापन


सोमवार को प्राथमिक विद्यालय मड़नी में विश्वकर्मा जयंती के कारण नामांकित 140 में 15 बच्चे ही आए थे। दोपहर में एक कमरे की का कुछ हिस्सा टूटकर गिर गया। संयोग अच्छा रहा कि इस दौरान एक भी बच्चे कमरे में न होकर बाहर भोजन कर रहे थे। जिससे एक बड़ा हादसा होने से बच गया। ग्राम प्रधान जमील अहमद ने बताया कि उक्त विद्यालय के कंडम होने की सूचना जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, खंड विकास अधिकारी व खंड शिक्षा अधिकारी बढ़नी को कई बार लिखित व दूरभाष पर दी जा चुकी है। घटना से विद्यालय के अध्यापक सतपाल यादव व राजकुमार सिंह भी भयभीत हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed