फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Rs 1.40 lakh swindled by posing as a relative

Bareilly News: रिश्तेदार बनकर 1.40 लाख रुपये की ठगी

Sat, 26 Sep 2026 02:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
Rs 1.40 lakh swindled by posing as a relative
बरेली। किला छावनी निवासी अजय सक्सेना 1.40 लाख रुपये की ठगी का शिकार हो गए। एक अज्ञात व्यक्ति ने खुद को उनका मौसेरा भाई बताकर यह धोखाधड़ी की। पीड़ित ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि 12 सितंबर को उनके मोबाइल फोन पर अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को उनका मौसेरा भाई विकास बताया और कहा कि वह लंदन में फंसा है। उसने वीजा जारी कराने के लिए तत्काल रुपयों की मांग की। अजय ने झांसे में आकर 1.40 लाख रुपये ट्रांसफर किए।
विज्ञापन

ठग ने एक कोड और एक एजेंट का मोबाइल नंबर दिया था। इस लेन-देन में एक जनसेवा केंद्र भी शामिल है। ठगी का एहसास होने पर अजय ने 17 सितंबर को किला थाने में शिकायत की। सीओ नितिन कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुजुर्ग के खाते से 98 हजार रुपये साफ किए
बरेली। साइबर ठगों ने बुजुर्ग के बैंक खाते से 98 लाख रुपये साफ कर दिए। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद साइबर क्राइम सेल ने जांच शुरू कर दी है। इज्जतनगर थाना क्षेत्र के वीर सावरकर नगर निवासी प्रदीप कुमार गुप्ता ने पुलिस को बताया कि वह वरिष्ठ नागरिक हैं। 19 सितंबर को उनके बैंक खाते से 98,000 रुपये साफ हो गए। बैंक से संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उन्होंने साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई थी। एएसपी शिवम आशुतोष ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed