फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Woman's earrings snatched; three arrested.

Bareilly News: महिला के कुंडल नोचे, तीन गिरफ्तार

Sat, 26 Sep 2026 02:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
Woman's earrings snatched; three arrested.
बरेली। बारादरी थाना पुलिस ने महिला के कुंडल नोचने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। नवादा शेखान निवासी रामेश्वरी देवी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 12 सितंबर की शाम वह हरूनगला स्थित अपनी रिश्तेदारी से लौटते वक्त गणेशपुरम के गेट पर ऑटो का इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान तीन अज्ञात बाइक सवारों ने पीछे से झपट्टा मारकर उनके कुंडल नोच लिए और भाग गए। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपियों की पहचान के लिए शहर में अलग-अलग स्थानों पर लगे 300 सीसीटीवी कैमरे खंगाले। एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी शाहजहांपुर के थाना रामचंद्र मिशन के रोशर कोठी निवासी नितिन मिश्रा, कैंट थाना क्षेत्र के झील गौटिया निवासी अभिषेक कश्यप और फरीदपुर थाना क्षेत्र के गांव कल्याण निवासी अभिषेक राठौर हैं। आरोपियों ने झपटमारी की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed