फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   9 Nepali women stopped from entering the border

सीमा में प्रवेश से रोकी गईं 9 नेपाली युवतियां

Fri, 03 Nov 2017 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Fri, 03 Nov 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
9 Nepali women stopped from entering the border
तस्कर
बढ़नी। भारतीय सीमा से सटे नेपाल के कृष्णानगर में शुक्रवार को नौ नेपाली युवतियों को केआई संस्था के सदस्यों ने रोक लिया। सभी युवतियां भारतीय सीमा में प्रवेश करने की फिराक में थीं। पूछताछ के बाद उन्हें परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। बताया जा रहा है कि युवतियों को रोजगार का झांसा देकर भारत बुलाया गया था, जहां से उन्हें किसी अन्य देश में भिजवाए जाने की योजना थी। 
विज्ञापन

हालांकि संस्था ने भारतीय सीमा में दाखिल होने से पहले ही उन्हें रोक लिया। मानव तस्करी व हिंसा की रोकथाम के लिए नेपाल में सक्रिय केआई संस्था को नेपाल के विभिन्न जिलों से युवतियों को झांसा देकर भारत ले जाए जाने की सूचना मिली थी। शुक्रवार की सुबह से ही संस्था के सदस्य भारतीय सीमा के पास कृष्णानगर कस्बे में प्रवेश गेट के पास निगाह जमाकर बैठ गए थे।
विज्ञापन

दोपहर बाद कुछ युवतियां समूह के रूप में सीमा की ओर आती दिखाई दीं। उन्हें संस्था के सदस्यों ने रोक लिया। पूछताछ में बताया कि उन्हें रोजगार दिलाने के लिए भारत में बुलाया गया था, जहां से किसी अन्य देश ले जाया जाता। हालांकि वह भारत में मौजूद एजेंट का नाम व पता स्पष्ट नहीं कर सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन

केआई संस्था के कपिलवस्तु जिला संयोजक केसर विश्वकर्मा ने बताया कि रोकी गईं युवतियों में अर्घाखांची, रूपनदेही, कपिलवस्तु व सिंधुली जिले की एक-एक, दांग की दो सहित कुल नौ शामिल हैं। सभी की उम्र 18 से 21 वर्ष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed