फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   प्रेम-प्रसंग में युवक को पीटने के मामले में 34 पर हुई कार्रवाई

प्रेम-प्रसंग में युवक को पीटने के मामले में 34 पर हुई कार्रवाई

Sat, 08 Sep 2018 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sat, 08 Sep 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
प्रेम-प्रसंग में युवक को पीटने के मामले में 34 पर हुई कार्रवाई
beat
डुमरियागंज। भवानीगंज थानाक्षेत्र के एक गांव में प्रेम-प्रसंग में बिजली के पोल से बांधकर युवक को पीटने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। 34 लोगों के खिलाफ पुलिस ने शांतिभंग की आशंका में चालान किया है।
विज्ञापन

मीडिया में खबर प्रकाशित होने के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है। डुमरियागंज थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवक भवानीगंज थानाक्षेत्र के एक महिला से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। युवक रात के समय महिला से मिलने आया था। तभी ग्रामीणों ने युवक को पकड़ लिया और उसे बंधक बनाकर बिजली के पोल में बांधकर पिटाई की। बचाने गई महिला को भी ग्रामीणों ने पीटा। गांव के कुछ लोगों ने युवक और महिला की पिटाई का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी पर पुलिस पहुंची लेकिन कार्रवाई के बजाय मूकदर्शक बन देखती रही। शनिवार को खबर प्रकाशित होने के बाद पुलिस ने गांव के 34 लोगों पर धारा 107/116 के तहत कार्रवाई कर जांच शुरू कर दी है। डुमरियागंज सीओ महेंद्र सिंह देव ने बताया कि घटना की जानकारी है। घटना में शामिल लोगों की शिनाख्त कर 107/116 की कार्रवाई की गई है। अभी तक कोई तहरीर थाने पर नहीं मिली है। अगर तहरीर मिलती है तो मारने वाले लोगों की पहचान कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed