फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   संदिग्ध हाल में झुलसी नवविवाहिता, मौत

संदिग्ध हाल में झुलसी नवविवाहिता, मौत

Thu, 28 Jun 2018 10:38 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Thu, 28 Jun 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हाल में झुलसी नवविवाहिता, मौत
महिला की मौत के बाद जुटे लोग । - फोटो : अमर उजाला
डुमरियागंज (सिद्धार्थनगर)। भवानीगंज थाना क्षेत्र के सेहरी गांव के बंगलवा टोले में बृहस्पतिवार सुबह संदिग्ध हाल में झुलसने से एक नवविवाहिता की मौत हो गई। वह बुधवार को ही विदा होकर ससुराल आई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


बंगलवा टोला निवासी रामदेव यादव के पुत्र शोभाराम यादव की शादी 13 मई को बलरामपुर जिले के रेहरा बाजार थाना क्षेत्र के कतरहिया निवासी बुद्धराम की बेटी लीलावती के साथ हुई थी। शादी के बाद लीलावती ससुराल आई और एक सप्ताह रहने के बाद वापस मायके चली गई। ससुराल वाले बुधवार को उसे विदा कराकर अपने घर ले आए थे। रात को वह खाना खाने के बाद सोने चली गई। बृहस्पतिवार सुबह पति शोभाराम उसे जगाने गया तो कमरे से आग की लपटें उठती देखी।
विज्ञापन


शोभाराम ने कहा कि उसने कमरे का दरवाजा तोड़कर पत्नी को बचाने की कोशिश की। इस प्रयास में वह भी बुरी तरह झुलस गया। उसने कहा कि जब तक आग बुझती लीलावती बुरी तरह झुलस चुकी थी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से झुलसे शोभाराम का उपचार सीएचसी में कराया गया। सूचना पर लीलावती के भाई बलिराम यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर मामले की जांच की मांग की है। इंस्पेक्टर भवानीगंज प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि विवाहिता के भाई ने तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed