{"_id":"59ee1e6c4f1c1b76678b6fb6","slug":"81508777580-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक पर गिरा हाईटेंशन तार, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक पर गिरा हाईटेंशन तार, मौत
Updated Mon, 23 Oct 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
इटवा (सिद्धार्थनगर)। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के बैरिहवा गांव में हाईटेंशन तार टूटने से चपेट में आए युवक की मौत हो गई। युवक गांव में लक्ष्मी पूजन समारोह के बाद जनरेटर का तार समेट रहा था। इसी दौरान ऊपर से गुजरा हाईटेंशन तार टूटकर गिर गया। इस घटना से गांव में मातम छा गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
क्षेत्र के गांव छगडिहवा निवासी राकेश कुमार कश्यप (32) पुत्र देवी प्रसाद बैरिहवा गांव में लक्ष्मी पूजन समारोह में जनरेटर से विद्युत आपूर्ति का कार्य कर रहा था। पूजा संपन्न होने के बाद सोमवार सुबह छह बजे वह जनरेटर से कनेक्शन का तार समेट रहा था। इसी दौरान उसके ऊपर से गुजर रहा 11 हजार वोल्ट का तार टूटकर गिर गया। तेज वोल्टेज करंट की चपेट में आने से युवक बुरी तरह झुलस गया। जब तक लोग कुछ समझ पाते और बचाव करते राकेश की मौत हो चुकी थी। गांव निवासी अब्दुल मोईद ने तत्काल विद्युत विभाग व 100 नंबर पर सूचना दी। मौके पर पहुंची त्रिलोकपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में थाना प्रभारी अरविंद कुमार मिश्रा ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
चार बच्चों के सिर से छिन गया पिता का साया
इटवा। देवी प्रसाद कश्यप के तीन पुत्रों में राकेश कुमार दूसरे नंबर था। करीब 10 वर्ष पूर्व राकेश की शादी बलरामपुर जिले के गौरा थाना क्षेत्र के भुसैलवा में हुई थी। उसके दो लड़की व दो लड़के हैं। भूमिहीन राकेश जनरेटर किराए पर देकर अपनी आजीविका चलाता था। बैरिहवा गांव में भी उसने लक्ष्मी पूजन समारोह के लिए किराए पर जनरेटर दिया था। पूजा संपन्न होने के बाद सोमवार को वह सामान समेटकर वापस अपने गांव जाने की तैयारी कर रहा था कि यह हादसा हो गया। घटना के बाद से ही पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। रोते- रोते वह कह रही थी कि अब मेरा व बच्चों का कौन सहारा बनेगा। उसे बिलखता हुआ देख घर पहुंचने वाले हर व्यक्ति की आंखें नम हो रही थीं। वहीं, छह वर्षीय बेटी प्रिया, पांच वर्षीय बेटी काजल व दो वर्षीय बेटा राज घटना के बाद गमजदा हैं। चार माह के सोनू को तो यह पता ही नहीं है कि उसके पिता अब इस दुनिया में नहीं रहे।