फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   water fall down, 2 insured in marpeet

छत से गिरा पानी, जमकर हुई मारपीट, दो घायल

Sun, 28 Oct 2018 10:41 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Sun, 28 Oct 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
water fall down, 2 insured in marpeet
घ्ाायल महिला। - फोटो : अमर उजाला
शोहरतगढ़ । थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत लुचुईया में रविवार की रात आठ बजे के करीब छोटी से बात पर दो परिवारों के बीच जमकर लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले। मारपीट में दोनों पक्ष के एक-एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत लुचुईया के दो परिवारों में विवाद छत का पानी गली में गिरने को लेकर शुरू हुआ। इस बात को लेकर सुनीता रावत (25) पत्नी दिलीप रावत और पड़ोसी भगवंत चौरसिया (50) के बीच पहले बहस शुरू हुई। धीरे-धीरे दोनों परिवारों के अन्य लोग भी मौके पर पहुंचे गए। बात बढ़ती गई और दोनों परिवारों के बीच मारपीट शुरू हो गई। दोनों ओर से लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चलने लगे, जिससे सुनीता और भगवंत गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी होते ही ग्राम प्रधान डॉ. पवन कुमार मिश्रा ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पीआरवी 1511 वाहन के कमांडर श्रीनिवास यादव सब कमांडर जयप्रकाश यादव व पॉयलट प्रकाश कुमार उपाध्याय के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को सीएचसी शोहरतगढ़ भेजवाया। अस्पताल के चिकित्सक डॉ. राकेश कुमार मौर्या ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस दौरान सपा नेता रामू यादव और समाजसेवी श्रवण पटवा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed