{"_id":"5ca8ee55bdec22142e74b39d","slug":"61554574933-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर देकर 13 वर्षीय बालिका के हत्या का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हर देकर 13 वर्षीय बालिका के हत्या का आरोप
विज्ञापन
13 वर्षीय बालिका की जहर देकर हत्या का आरोप
बालिका के मामा ने पुलिस को दी तहरीर, न्याय की लगाई गुहार
शुक्रवार को शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के धनौरा मुस्तहकम गांव की घटना
अमर उजाला ब्यूरो
शोहरतगढ़। थाना क्षेत्र के धनौरा मुस्तहकम गांव के एक व्यक्ति ने गांव की एक महिला पर अपनी 13 वर्षीय भांजी को जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। मामले में पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गांव निवासी रामवृक्ष ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि भांजी सुंदरी चौहान (13) पुत्री सुग्रीव चौहान धनौरा मुस्तहकम गांव में मेरे साथ रहती है। गांव के एक व्यक्ति से पुरानी रंजिश है। उसी रंजिश का बदला गांव की एक महिला ने मेरी भांजी को 5 अप्रैल दिन शुक्रवार को घर में घुसकर खाने में जहर मिलाकर लिया है। बताया है कि खाने के बाद सुंदरी की तबीयत बिगड़ने लगी। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान हालत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। रास्ते में ही सुंदरी की मौत हो गई।
एसओ अवधेशराज सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट के आधार के बाद ही मौत का कारण पता चल पाएगा।