फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   afsarjha murder ः killed attack from rod

रॉड से हमलाकर अफसर जहां का किया था कत्ल

Thu, 13 Dec 2018 10:35 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Thu, 13 Dec 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
afsarjha murder ः killed attack from rod
डेमो - फोटो : डेमो
परसा। ढेबरुआ पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर के खजुरिया शर्की गांव से अपहृत अफसर जहां की हत्या का गुरुवार को पर्दाफाश कर दिया। पूछताछ के बाद तीनों को जेल भेज दिया गया है। एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस का दावा है कि पकड़े गए आरोपियों ने ही उसकी हत्या की थी।
विज्ञापन


प्रेसवार्ता में सीओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि दो दिसंबर को 17 वर्षीय अफसर जहां घर से लापता हो गई थी। छह दिसंबर को खजुरिया शर्की गांव के पास पुआल में उसकी लाश मिली थी। जांच में पता चला कि किशोरी की बातचीत जमीरुल्लाह व अरमान निवासी जिगिना परसा थाना इटवा से फोन के माध्यम से हो रही थी। दो दिसंबर को मृतका जमीरुल्लाह के साथ गई थी। पारिवारिक दबाव के कारण जमीरुल्लाह अपने बड़े भाई मो. कासिम उर्फ गामा निवासी खजुरिया शर्की थाना ढेबरुआ, अरमान निवासी जिगिना परसा थाना इटवा व यार मोहम्मद निवासी भोजवारी ग्रांट थाना ढेबरुआ के साथ अफसर जहां को लेकर अपने गांव खजुरिया शर्की पहुंचा था। इसके बाद उसको घर जाने के लिए कहा।
विज्ञापन


मगर अफसर जहां वापस घर जाना नहीं चाहती थी। इसी बात को लेकर वहीं विवाद होने लगा और जमीरुल्लाह ने अफसर जहां के सिर पर पीछे से लोहे के रॉड से वार कर दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाद में चारों लाश को वहीं पुआल से ढंक कर भाग गए। जमीरुल्लाह चार दिसंबर को मुंबई भाग गया। आठ दिसंबर को सुबह मृतका की लाश मिलने के बाद पुलिस नामजद चारों आरोपियों की तलाश में जुट गई थी। गुरुवार सुबह सूचना मिली कि आरोपी झकहिया चौराहे के पास हैं। बाद में एसओ राजेन्द्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने झकहिया चौराहे से मो. कासिम उफ गामा, अरमान व यार मोहम्मद को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed