{"_id":"5bcf5072bdec22695a4be215","slug":"61540313202-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिनों से लापता बुजुर्ग का शव मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार दिनों से लापता बुजुर्ग का शव मिला
siddharthnagar
Updated Tue, 23 Oct 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
death
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डुमरियागंज। भवानीगंज थानाक्षेत्र स्थित लटिया गांव के सीवान से चार दिनों से लापता एक बुजुर्ग की लाश मिली है। परिजनों के अनुसार बुजुर्ग की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई थी।
जानकारी के मुताबिक थानाक्षेत्र के लटिया गांव निवासी असगर अली मंगलवार की दोपहर अपना धान का खेत देखने गए थे। इसी दौरान घास काट रहीं महिलाओं को खेतों के बीच मेड़ पर एक लाश दिखाई दी। इसकी जानकारी महिलाओं ने असगर को दी। असगर द्वारा ग्राम प्रधान कनिकराम को सूचित किया गया। प्रधान द्वारा थाने पर लाश मिलने की सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश की शिनाख्त कराई। मृतक की पहचान चांद मोहम्मद (70) निवासी बभनी माफी के रूप में की गई। जानकारी दिए जाने पर मौके पर आए परिजनों ने बताया कि चांद मोहम्मद की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। चार दिन पहले वह घर से गायब हो गए थे।
पुलिस ने लाश का पंचनामा क राकर उसे परिजनों को सौंप दिया। भवानीगंज एसओ हरेंद्र पाठक ने बताया कि सूचना मिलते ही लाश को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त कराई गई और उसे परिजनों को सौंप दिया गया।