{"_id":"5cc72ddcbdec22078a1fb0b7","slug":"51556557276-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्ची के साथ महिला ट्रेन के आगे कूदीं, जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बच्ची के साथ महिला ट्रेन के आगे कूदीं, जख्मी
Mon, 29 Apr 2019 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में घायल उर्मिला।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शोहरतगढ़(सिद्धार्थनगर)। सोमवार सुबह करीब छह बजे शोहरतगढ़ रेलवे स्टेशन पर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन के आगे अपनी दो वर्ष की बेटी के साथ एक मां ने कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना में दो साल की मासूम का दोनों पैर कट गया। जबकि महिला भी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। घायल अवस्था में सौ नंबर पुलिस ने मां व बेटी को अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार कर हालत गंभीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
नगर पंचायत के वार्ड नंबर पांच धर्मशाला मोहल्ला के कहार टोला निवासी उर्मिला (35) पत्नी विष्णु कहार अपने दो वर्षीय पुत्री खुशी के साथ सोमवार सुबह करीब छह बजे गोरखपुर से बादशाह नगर को जाने वाली ट्रेन संख्या (15069) के आगे कूद कर खुदकुशी करने का प्रयास किया। घटना में उर्मिला के बाएं हाथ का पंजा व बेटी खुशी का दोनों पैर कट गया। सौ नंबर बाइक के सिपाही राजन तिवारी ने घायल मां बेटी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. एसके पटेल ने प्राथमिक उपचार कर मरीज की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
सूचना पर घटनास्थल पर रेलवे सुरक्षा बल के पुलिस रामकेवल मिश्रा ने पहुंचकर जांच- पड़ताल की। एसओ अवधेशराज सिंह ने अपने वाहन से घायल मां -बेटी को इलाज के लिए नौगढ़ पहुंचाया और घटना की सूचना परिजनों को दी।
विज्ञापन
आत्महत्या का पहले भी कर चुकी है प्रयास
जानकारी के मुताबिक चार माह पहले भी महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया था। सौ नंबर बाइक के कांस्टेबल राजन तिवारी के मुताबिक उक्त महिला ने दिसंबर में अपने घर पर आत्महत्या करने का प्रयास कर चुकी है। सूचना पर हम लोगों ने मौके पर पहुंच कर उक्त महिला को बचाया था। फिलहाल कारण क्या है, अब तक पता नहीं चला है। लेकिन मोहल्ले के लोगों की माने तो घरेलू कलह की वजह से आत्महत्या का प्रयास की है।