फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   फर्जी शिक्षक का मास्टरमाइंड ने खोला कई राज-

फर्जी शिक्षक का मास्टरमाइंड ने खोला कई राज-

Thu, 11 Apr 2019 10:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 11 Apr 2019 10:19 PM IST
विज्ञापन
फर्जी शिक्षक का मास्टरमाइंड ने खोला कई राज-
Teacher
सिद्धार्थनगर। फर्जी दस्तावेज के सहारे शिक्षक बनाने वाले गिरोह के मास्टरमांइड राकेश सिंह ने पुलिस की पूछताछ में कई अहम राज खोले हैं। एक दिन के न्यायिक रिमांड पर गुरुवार को सदर पुलिस उससे पूछताछ कर रही थी। पूछताछ में उसने चार बीएसए के अलावा एक पूर्व डायट प्राचार्य व एक लिपिक का नाम भी बताया है। साथ ही कई ऐसे लोगों के भी नाम बताए हैं, जिनकी पहुंच शासन में बहुत तगड़ी है, जो हर बार मामला उभरने से पहले ही दबा देते थे। यही वजह है कि इतने सालों से सेफ जोन में वह नौकरी करता आ रहा था और अपने लोगों को नौकरी दिलाता था।
विज्ञापन

फर्जी दस्तावेज तैयार करके शिक्षक बनाने के मामले में जांच के बाद एक साथ 38 शिक्षक को बर्खास्त हुए। इसके बाद सदर थाने में सभी फर्जी शिक्षकों के लिए केस दर्ज कराया गया। मामले की जांच सदर पुलिस के अलावा एसटीएफ भी कर रही थी। मामले में एसटीएफ ने करीब एक पखवाड़े पूर्व ही शिक्षक माफिया राकेश सिंह को गोरखपुर के बेतियाहाता कॉलोनी से गिरफ्तार किया था। एसटीएफ के पूछताछ में चार से अधिक पूर्व बीएसए के नाम सामने आए हैं। सूत्रों की माने तो राकेश सिंह ने पूछताछ के बाद बताया है कि वह अकेले इस खेल में नहीं था। चार बीएसए सहित एक पूर्व प्राचार्य भी शामिल था। इसके अलावा उसने बीएसए कार्यालय में तैनात एक लिपिक का भी नाम उगला है, जो उसके गठजोड़ में हर कदम पर साथ देता था। इसके एवज में उसे रकम मिलती थी। सूत्रों की माने तो जल्द ही पुलिस की जांच में कई लोग बेनकाब होने वाले हैं।
विज्ञापन

एसओ सदर डीसी चौधरी ने बताया एक दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई है। जांच में कई राज खुलकर सामने आए हैं।


अपने करीबियों को रेवड़ी की तरह बांटी नौकरियां
पूछताछ में यह बात भी सामने आई है कि चार बीएसए और एक डायट के पूर्व प्राचार्य ने अपने करीबियों को रेवड़ी की तरह नौकारियां बाटी थीं। यही कारण है कि छह माह पर बीएसए और डायट प्राचार्य की गाड़ी बदल जाती थी। साथ ही जितने लिपिक इस काम में शामिल थे, उनके पास करोड़ों की संपत्तियां बहुुत कम समय में आ गई। फिल्हाल जिस लिपिक का नाम सामने आ रहा है, उसका भी नेटवर्क बेहद तगड़ा है। यही कारण है कि वह अब तक बचता आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed