{"_id":"5bc0d948bdec2269807df2b6","slug":"51539365192-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किछौछे शरीफ से आ रही बस पलटी, 48 घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किछौछे शरीफ से आ रही बस पलटी, 48 घायल
siddharthnagar
Updated Fri, 12 Oct 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
पलटी बस।
- फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। बांसी-बस्ती मार्ग पर महोखवा गांव के पास बृहस्पतिवार आधी रात को किछौछे शरीफ से आ रही बस पलट गई। हादसे में 48 यात्री घायल हो गए। बस में 70 लोग सवार थे। घायलों को इलाज के बाद विभिन्न अस्पतालों में भेजवाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद 34 लोगों को घर भेज दिया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल 12 यात्रियों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा और दो को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार बृहस्पतिवार की रात एक प्राइवेट बस अंबेडकरनगर जिले के किछौछे शरीफ दरगाह से लौट रही थी। बस में 70 यात्री सवार थे। आधी रात को बस बांसी-बस्ती मार्ग पर महोखवा गांव के पास हादसे का शिकार हो गई। हादसा चालक को झपकी आने की वजह से हुई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। इसके बाद 38 घायलों को मिठवल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व 10 यात्रियों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बांसी भेजवाया गया। दोनों जगह से 29 घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहां से 15 को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल 14 लोगों को इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती लोगों को भी घर भेज दिया गया है। सुबह डीएम कुणाल सिल्कू, एसपी डॉ धर्मबीर सिंह, कपिलवस्तु विधायक श्यामधनी राही, सांसद जगदंबिका पाल के प्रतिनिधि रिंकू पाल अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. चंद्रेश उपाध्याय भी अस्पताल पहुंचे और गंभीर रूप से चोटिल लोगों के इलाज का जिम्मा उठाते हुए कई घायलों का इलाज किया।
-------------
इनका चल रहा है जिला अस्पताल में इलाज
जिला अस्पताल में निशा पत्नी चुल्हई निवासिनी ग्राम मधुरी थाना उस्का व परसा निवासी ज्ञानदास की स्थिति गंभीर है। डीएम की पहल पर उसे गोरखपुर मेडिकल रॉलेज रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों में निगा, श्रीमती, प्रीति, रामवृक्ष, सुनीता चौरसिया, गुड़िया देवी, वीरेंद्र चौधरी, ज्ञानदास, गीता, जगदीश, विजय, हरिलता, मोनिका, सुभाषमती, चंद्रिका, श्रीकांति, सुशीला, सुभावती, सोहन, शशिकला, मुस्कान, अमरावती, झुग्गी, मगन, रामचन्द्र, राजेन्द्र, रीना, सलामुन्निशा, साजिदा खातून ।
विज्ञापन
इन्हें उपचार के बाद भेजा गया घर
बांसी पीएचसी पर लाए गए 10 घायलों में जोगिया थाना क्षेत्र ग्राम महादेवा निवासी रामचन्द्र पुत्र गेवई (45), पंकज यादव पुत्र राजनारायण (19), किशलावती पत्नी बलराम यादव (45), शुभवती पत्नी श्यामनारायण (49), हिना यादव पत्नी सुमित यादव (24), कुसुम यादव पत्नी रामचंद्र (23), सरिता यादव पत्नी सुभाष (25), रिंकू यादव पुत्र श्याम नारायण (28) व मिश्रौलिया थाना के ग्राम होल्लापुर निवासी सूरत यादव पुत्र पतराज (7) तथा ढेबरुआ थाना क्षेत्र के ग्राम अवरहवा निवासी अमर यादव पुत्र राम संवारे (4) शामिल है। जिन्हें इलाज के बाद घर भेज दिया गया है।
मिठवल सीएचसी पर हुआ इनका उपचार
महदेवा निवासिनी शशिकला (30), परसा निवासी ज्ञानदास (45), उस्का निवासी विजय (26), महदेवा निवासी वीरेन्द्र (35), परसा निवासिनी अलेसरा (45), उस्का की तराबुन्निशा (45), उस्का के रामबेलास यादव (38), उस्का की साजिदा (45), महराजगंज की सुभावती (50), परसा की गुड़िया (35), विजय (40), रमवापुर के जगदीश (35), उस्का की साधना (17), उस्का की शांति (45), परसा की गुलशन उर्फ लक्ष्मीना (35), परसा की रूपा (10), पतासिया की सुभावती (35), महदेवा की सिरिना (28), रूदलपुर की सुनीता (24), जगन्नाथपुर की गीता (28), परसा की सुशीला (45), रमवापुर की निशा (3), महदेवा की शारदा (45), परसा की मुस्कान (11), उस्का की अमरावती (30), ढोलपुरवा के सुखलाल (18), महदेवा के राजेन्द्र (50), महदेवा के अरविंद (25), पतसिया की ज्योति (9), महदेवा की संतोषी (46), महदेवा के संदीप (16), सावित्री (45) परसा की सुनीता देवी (29) व जुग्गी (28)।
महराजगंज निवासी घायल
महराजगंज जिले के बृजमनगंज निवासिनी श्रीकांति (30), जहीरून्निशा (50), चंद्रिका (65) और मसेहरा के लालमन (80)।