{"_id":"5b50cd7a4f1c1b44748b5c27","slug":"51532022138-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जायदाद के लिए पति को जहर देकर मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जायदाद के लिए पति को जहर देकर मार डाला
siddharthnagar
Updated Thu, 19 Jul 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
crime
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। साहब, जायदाद हड़पने के लिए तीन माह पूर्व ससुराल वालों ने पति को जहर देकर मार डाला। अब मेरे ऊपर जानलेवा हमला करके जान से मारने की कोशिश कर रहे हैं। बुरी तरह से मारा-पीटा है। थाने गई तो पुलिस ने गाली देकर भगा दिया। मामले की जांच करते हुए कार्रवाई की जाए, नहीं तो वह हमें जान से मार डालेंगे। तीन माह के बच्चे को गोद में लिए एसपी कार्यालय पहुंची मारपीट में घायल महिला ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई। मामला मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के नागचौरी गांव का है।
एसपी को दिए गए शिकायती पत्र में भुनेश्वरी पांडेय पत्नी राकेश ने कहा है कि बुधवार की रात जान से मारने की नीयत से ससुर, देवर, सास व ननद हमला कर दिए। लाठी-डंडे से बेरहमी से पीटकर लहूलुहान कर दिया। जान बचाकर घर से किसी तरह से भागी। इसके बाद अपने जीजा को फोन के माध्यम से जानकारी दी। इसके बाद जान बच सकी। मामले की जांच करते हुए कार्रवाई की जाए। मामले को संज्ञान में लेते हुए एसपी डॉ. धर्मबीर सिंह ने तत्काल संबंधित थानों को मामले की जांच करके कार्रवाई करने का निर्देश दिया।