फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   ट्रक की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत, एक घायल

ट्रक की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत, एक घायल

Wed, 15 May 2019 11:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 15 May 2019 11:08 PM IST
विज्ञापन
ट्रक की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत, एक घायल
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। उसका थानाक्षेत्र के करमा गांव के मोड़ के पास मंगलवार रात ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरे युवक का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

महराजगंज जनपद के चौक थानाक्षेत्र के धरमपुर गांव के टेंगरहवा टोला निवासी अर्जुन सहानी (22) पुत्र जनार्दन व उसका साथी चौक थानाक्षेत्र के ही नगवा सांगेड़ी गांव के बनटांगिया टोला निवासी सहेलु (24) पुत्र रामदरश मंगलवार को बाइक से उसका कस्बे से कुछ सामान की खरीददारी करने आए थे। रात नौ बजे वापस लौटते समय उसका थानाक्षेत्र के नौगढ़-गोरखपुर मार्ग पर करमा मोड़ पर ट्रक की चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को सीएचसी उसका में भर्ती कराया। गंभीर हालत में दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रास्ते में अर्जुन सहानी की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। उसका पुलिस ने ट्रक और क्षतिग्रस्त बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed