{"_id":"5cc33d40bdec2214645395d8","slug":"41556299072-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समड़ा गांव में गोवंशीय पशु का अवशेष मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
समड़ा गांव में गोवंशीय पशु का अवशेष मिला
Fri, 26 Apr 2019 11:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डुमरियागंज। प्रतिबंधित गोवंशीय पशु का कटा हुआ पैर, गर्दन व धड़ मिलने से शुक्रवार को थानाक्षेत्र के समड़ा गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर एसडीएम, सीओ व इंस्पेक्टर ने ग्रामीणों से शांति का माहौल बनाने की अपील करने के साथ ही जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने का आश्वासन दिया। जानवर की शव का पीएम करवाने के बाद उसे दफन करवा दिया गया। गांव में शांति व्यवस्था बहाल रखने के लिए पुलिस फोर्स की तैनाती भी कर दी गई है।
डुमरियागंज थानाक्षेत्र के समड़ा गांव में कब्रिस्तान के किनारे प्रतिबंधित पशु का कटा हुआ पैर, गर्दन के साथ ही बगल में उसका धड़ मिला।
ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। एसडीएम राजेन्द्र प्रसाद, सीओ महेन्द्र सिंह देव के अलावा इंस्पेक्टर केडी सिंह थाने की पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। इसके बाद डुमरियागंज पशु चिकित्सक को बुलवाकर शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे दफन करवाया। ग्रामीणों ने बताया कि कब्रिस्तान की तरफ ज्यादा आमद न होने के कारण किसी ने ऐसी घटना को अंजाम दिया होगा। पुलिस ने पशु काटने वाले का सही शिनाख्त न मिल पाने के कारण अज्ञात के खिलाफ गोवध निवारण व पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव में सांप्रदायिक माहौल बिगड़ने से बचाने और सामान्य स्थिति बनाने के लिए पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी गई है। इंस्पेक्टर केडी सिंह ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच शुरू कर दी गई है। वही, मामले में क्षेत्रीय विधायक और हियुवा के प्रदेश प्रभारी राघवेंद्र प्रताप सिंह ने मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है।