फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   rules trough side by nagar palika

मानक को दरकिनार कर नगर पालिका ने खरीदे ट्रांसफॉर्मर

Tue, 20 Nov 2018 10:49 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Tue, 20 Nov 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
rules trough side by nagar palika
transformer - फोटो : demo
सिद्धार्थनगर। नगरपालिका परिषद सिद्धार्थनगर में 2011-12 से 2013-14 में जमकर वित्तीय अनियमितता हुई। ऑडिट में यह बात सामने आई है। एक आरटीआई कार्यकर्ता ने इसकी शिकायत शासन स्तर पर भी की है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, नगर पालिका के जिम्मेदारों ने  2012-13 पालिका के पास मौजूद सात ट्रांसफॉर्मरों का उपयोग नहीं किया। मानक दरकिनार कर निविदा निकालकर आकाश इंटर प्राइजेज को 2014-15 में 21,89690 रुपये का भुगतान कर दिया। यह फर्म न तो ट्रांसफॉर्मर उत्पादक है और न ही किसी निर्माता फर्म की अधिकृत डीलर। 
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर क्रय किए जाने के दो वर्ष बात निविदा का कोरम पूरा किया गया। इसके साथ ही कानपुर की एक कंपनी को सीवर सेक्शन मशीन के नाम पर 54 हजार रुपये भुगतान किया गया। राम प्रसाद नगर में मुन्नू के घर से पूर्णवासी के मकान तक नाली तथा क्रासिंग के निर्माण में दो लाख 93 हजार400 रुपये का भुगतान कर दिया गया। वहीं ईओ शैलेंद्र कुमार ने बताया कि मामला काफी पुराना है। फाइल निकलवाई जाएगी। फाइल देखने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन दुकानों का कर दिया आवंटन ः आरोप है कि ट्रांसफॉर्मर की सप्लाई करने वाली फर्म को नगरपालिका के ईओ और पूर्व अध्यक्ष ने नियमों को दरकिनार कर नगरपालिका की तीन दुकानें आवंटित कर दी। ये दुकानें महिलाओं के नाम से हैं। चर्चा है कि इसके एवज में मोटी रकम ली गई। चूंकि जिन दुकानों का आवंटन हुआ है, वह मुख्य चौराहे पर हैं।  


लखनऊ तक पहुंचा मामला
आरटीआई कार्यकर्ता प्रशस्ति उपाध्याय ने बताया कि डाक द्वारा डीएम और प्रमुख सचिव से मामले की शिकायत की गई है। ऑडिट टीम अपनी रिपोर्ट में अनियमितता की बात कह चुकी है। इसके बाद भी अब तक अधिशाषी अधिकारी और पूूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पर कार्रवाई नहीं की जा रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed