फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   married women died

विवाहिता की झुलसने से मौत

Wed, 12 Dec 2018 10:35 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Wed, 12 Dec 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
married women died
death
मिश्रौलिया। थाना क्षेत्र के खैरा खास गांव के पश्चिम डीह टोले में मंगलवार देर शाम संदिग्ध हाल में एक विवाहित की आग से झुलसकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मायके वालों की तहरीर पर पुलिस ने ससुराल पक्ष के पांच लोगों पर दहेज हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के टेढ़ी बरैनिया निवासी विश्राम की पुत्री रंजू (22) की शादी पांच वर्ष पूर्व मिश्रौलिया के खैरा खास पश्चिम डीह निवासी कुलदीप आजाद से हुई थी। दोनों से एक पुत्री प्रियांशी (ढाई वर्ष) है। मंगलवार की देर शाम संदिग्ध हाल मेें रंजू की आग से झुलसकर मौत हो गई। वहीं, मृतका के घरवालों ने गांव के पहुंचने के बाद ससुरालवालों पर दहेज के लिए बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया। बुधवार सुबह इटवा के तहसीलदार राजेश अग्रवाल की मौजूदगी पंचनामा की कार्रवाई की। तहसीलदार ने मृतका रंजू देवी के माता-पिता को सांत्वना दी और दोषियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। थानाध्यक्ष मनोज सिंह ने बताया कि लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मृतका के पति कुलदीप, सास चिनका, जेठानी दीपा, ननद नेमा सहित पांच लोगों पर दहेज हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed