फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   34 sack recovered Indonesian betel.

34 बोरी इंडोनेशियन सुपारी बरामद 

Thu, 04 Jan 2018 12:03 AM IST
सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर Updated Thu, 04 Jan 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
34 sack recovered Indonesian betel.
बरामद सुपारी। - फोटो : सिद्धार्थनगर
बढ़नी। ‌सिद्धार्थनगर में रात के अंधेरे में सीमावर्ती क्षेत्र में तस्करी की खबर के बाद हरकत में आई सुरक्षा एजेंसियों ने बुधवार को संदिग्ध वाहन को पकड़ा जिससे 34 बोरियों में 20 क्ंिवटल 40 किलो इंडोनेशियन सुपारी बरामद हुई। इसकी कीमत 4.70 लाख रुपये बताई गई है। 
विज्ञापन


 एजेंसियों की लाख कोशिशों के बावजूद तस्कर वाहन लेकर नेपाल में प्रवेश करने में कामयाब हो गए। हालांकि बार्डर पार करते ही नेपाल पुलिस ने वाहन को पकड़ लिया। जबकि तस्कर भागने में कामयाब रहे। वाहन बढ़नी के एक व्यक्ति का बताया जा रहा है। नेपाल सीमा से भारत में तस्करी का खेल लगातार जारी है। हौसलाबुंलद तस्कर रात के अंधेरे का लाभ लेकर पगडंडियों के सहारे प्रतिबंधित सामान भारत में ला रहे हैं। 
विज्ञापन


इसकी खबर बुधवार के अंक में ‘अमर उजाला’ ने प्रमुखता से प्रकाशित की थी। तस्करी की सूचना के बढ़नी एसएसबी की टीम ने मंगलवार की रात से ही बार्डर क्षेत्र में नाकेबंदी कर दी। संदिग्ध वाहन की तलाश होती रही। बताते हैं कि इसी दौरान नेपाल से डीसीएम पर अवैध माल लेकर भारत में प्रवेश की सूचना मिली। सुरक्षाकर्मियों ने जगह-जगह नाकेबंदी कर दी। बगही के पास तेजी से भारतीय सीमा में आ रही डीसीएम सुरक्षा कर्मियों ने रोकना चाहा, लेकिन हौसलाबुलंद तस्कर रोक को दरकिनार करते हुए बगही से दुधवनिया बुजुर्ग से घरूवार के रास्ते होते हुए वापस नेपाल सीमा में प्रवेश कर गए। हालांकि एसएसबी की सूचना पर नेपाल की सिरसिहवा चौकी पुलिस व आर्म्ड पुलिस फोर्स के जवानों ने वाहन को पकड़ लिया। तस्कर भागने में सफल रहे। एसएसबी के सहायक कमांडेंट गौरव कुमार सिंह ने बताया कि वाहन की बरामदगी के लिए नेपाल पुलिस से संपर्क किया गया, लेकिन माल भंसार कार्यालय को सुपुर्द कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेपाल के कृष्णानगर इलाका प्रहरी के प्रभारी नायब निरीक्षक चंद्रप्रकाश शर्मा व सहायक निरीक्षक डोल बहादुर थापा ने बताया कि डीसीएम पर 34 बोरियों में 20 क्ंिवटल 40 किलो इंडोनेशियन सुपारी बरामद हुई है जिसकी कीमत 4.70 लाख रुपये है। माल को भंसार कार्यालय के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed