Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Firozabad: Police SUV Crashes into Tree During Night Patrol, Four Policemen Injured

यूपी: गश्त पर निकली पुलिस की गाड़ी पेड़ से टकराई, सब इंस्पेक्टर समेत चार घायल; दो आगरा रेफर

Fri, 06 Nov 2026 12:30 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 06 Nov 2026 12:30 PM IST
सार

फिरोजाबाद के बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र में रात करीब 2:30 बजे गश्त कर रही पुलिस की सूमो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में सब इंस्पेक्टर समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिनमें दो को गंभीर हालत में आगरा रेफर किया गया है।
 

विज्ञापन
Firozabad: Police SUV Crashes into Tree During Night Patrol, Four Policemen Injured
घायल पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फिरोजाबाद में रात के अंधेरे में इलाके की सुरक्षा के लिए गश्त कर रही पुलिस की सूमो खुद हादसे का शिकार हो गई। थाना बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र में बृहस्पतिवार देररात गांव तोतलपुर के पास अचानक अनियंत्रित हुई सूमो सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में सब इंस्पेक्टर समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें आगरा रेफर किया गया है। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस महकमें में खलबली मच गई।
विज्ञापन


हादसा रात करीब 2.30 बजे हुआ। पुलिस की सूमो क्षेत्र में गश्त कर रही थी। वाहन सोनू चला रहा था। गांव तोतलपुर के पास अचानक सूमो अनियंत्रित हो गई और तेज रफ्तार से पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग भी पहुंच गए। हादसे में सूमों सवार सब इंस्पेक्टर ओमवीर सिंह, कांस्टेबल कफील, सोनू और गौरव घायल हो गए।
विज्ञापन


जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष सिंहराज सिंह पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने सभी घायलों को तत्काल ट्रामा सेंटर भिजवाया। यहां चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया। सब इंस्पेक्टर ओमवीर सिंह और कांस्टेबल कफील की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए आगरा रेफर कर दिया गया। हादसे की जानकारी पर सीओ सदर तेजस त्रिपाठी भी ट्रामा सेंटर पहुंचे। उन्होंने घायल पुलिस कर्मियों के उपचार की जानकारी ली। घटना के बाद पुलिस विभाग में अफरा- तफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed