{"_id":"5b40f5e94f1c1b91288b51ec","slug":"31530983913-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत के रास्ते घर में घुसे चोर, लाखों का सामान उड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छत के रास्ते घर में घुसे चोर, लाखों का सामान उड़ाया
Updated Sat, 07 Jul 2018 11:10 PM IST
विज्ञापन
भनवापुर क्षेत्र में चोरी के बाद बिखरा सामान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत के रास्ते घर में घुसे चोर, लाखों का सामान उड़ाया
फोटो-51
छत पर सो रहा था परिवार, त्रिलोकपुर क्षेत्र के सेखुई सेनापति गांव का है मामला
अमर उजाला ब्यूरो
भनवापुर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के सेखुई सेनापति गांव में शुक्रवार की एक घर में छत के रास्ते चोर घुस गए। घर में रखे नकदी, आभूषण सहित आठ लाख रुपये से अधिक का सामान उठा ले गए। घटना की जानकारी परिजनों को सुबह तब हुई, जब छत पर सोने गई महिलाएं घर में पहुंची। इसके बाद पुलिस को सूचना दिया गया।
क्षेत्र के सेखुई सेनापति गांव निवासी सेराज अहमद शुक्रवार रात खाना खाने के बाद गर्मी के कारण बाहर सोया हुआ था। जबकि उसकी दो लड़कियां छत पर सोई थीं। देर रात चोर पीछे से छत पर चढ़ गए और सीढ़ी के रास्ते घर में घुस गए। इसके बाद बक्शा और अटैची आदि में रखे लाखों रुपये के सोने व चांदी के जेवरात सहित एक लाख रुपये नकदी उठा ले गए। घटना की जानकारी सुबह हुई। अहमद के अनुसार कुल नकदी समेत आठ लाख रुपये की चोरी हुई है। घर के दक्षिण तरफ खेतों में बक्शा व अटैची मिला है। घटना की सूचना सेराज अहमद ने चौकी बिजौरा पर दी है। इस पर चौकी इंचार्ज राजेश कुमार शुक्ला ने मौके पर पहुंचकर जांच किया। इस संबंध में एसओ त्रिलोकपुर हरिनारायण दीक्षित से ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। घटना की जानकारी है। जांच कर करवाई की जाएगी।