फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   मथुरा हादसे में जख्मी सुहेल ने भी दम तोड़ा

मथुरा हादसे में जख्मी सुहेल ने भी दम तोड़ा

Thu, 29 Jun 2017 10:39 PM IST
Updated Thu, 29 Jun 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
मथुरा हादसे में जख्मी सुहेल ने भी दम तोड़ा

विज्ञापन
डुमरियागंज (सिद्धार्थनगर)। मथुरा में हाईवे पर हुए हादसे में जख्मी सुहेल (20) की भी गुरुवार को मौत हो गई। हादसे के बाद से ही उसे आगरा के राधाकृष्ण अस्पताल में वेंटीलेटर पर रखा गया था। इस हादसे में चार दोस्तों की पहले ही मौत हो चुकी है। सुहेल की मौत की खबर सुन परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
बुधवार की रात मथुरा के पास एक्सप्रेस-वे पर हादसे में स्कॉर्पियो सवार डुमरियागंज थाना क्षेत्र के बेंवा चौराहा निवासी चार दोस्तों की मौत हुई थी, जबकि सात अन्य घायल थे। सभी को आगरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हादसे में बुरी तरह जख्मी सुहेल को वेंटीलेटर पर रखा गया था। डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका। आगरा में मौजूद सुहेल के पिता सैफुल्लाह चौधरी ने मौत की पुष्टि की। गुरुवार की शाम उसकी मौत की खबर घर पहुंची तो कोहराम मच गया। जबकि हादसे में घायल शादाब, आनंद और शेखर की हालत भी चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन

सुहेल तीन भाइयों में सबसे बड़ा और तीन बहनों से छोटा था। पिता सैफुल्लाह के साथ बेंवा चौराहे पर ग्रिल बिल्डिंग का काम करता था। सैफुल्लाह चौधरी ने बताया कि वह शव का पोस्टमार्टम नहीं कराएंगे। इस बारे में अस्पताल प्रबंधन को लिखित रूप से दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed