{"_id":"5c06b890bdec2241b5203734","slug":"21543944336-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिंदा जलाने की कोशिश का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिंदा जलाने की कोशिश का आरोप
siddharthnagar
Updated Tue, 04 Dec 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
इटवा तहसील में तहसीलदार से शिकायत करता युवक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटवा। बिस्कोहर बाजार के पश्चिम डिहवा निवासी एक युवक ने चार महिलाओं पर जलाकर हत्या करने की कोशिश का आरोप लगाया है। केरोसिन से नहाया युवक मंगलवार को इटवा तहसील में पहुंचा तो हड़कंप मच गया।
त्रिलोकपुर थानाक्षेत्र स्थित बिस्कोहर कस्बे के पश्चिम डिहवा निवासी राजा पुत्र सोहेल ने तहसीलदार इटवा राजेश कुमार अग्रवाल से अपने ही मोहल्ले की चार महिलाओं पर जिंदा जलाने की कोशिश का आरोप लगाया है। युवक ने बताया कि वह पश्चिम डिहवा में हो रहे अनैतिक कार्यों का विरोध कर रहा है। जिसके चलते कुछ महिलाएं उससे नाराज हैं। दोपहर एक बजे के मोहल्ले की चार महिलाएं उसके पास आईं और उस पर केरोसिन डालकर जलाने की कोशिश की। इसी बीच बहन आ गई और किसी तरह उसे बचाया। मौका पाकर वह अपनी बाइक लेकर भागा और सीधे तहसील आ गया। शिकायत सुनने के बाद तहसीलदार ने युवक को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। मौके से ही एसओ त्रिलोकपुर को फोन कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा। एसओ त्रिलोकपुर हरिनारायण दीक्षित ने बताया कि मामला मारपीट से संबंधित है। दोनों पक्षों की तरफ से तहरीर मिली है। जांच की जा रही है, जांचोपरांत न्यायोचित कार्रवाई की जाएगी।