{"_id":"5c06b884bdec2241950dc8a8","slug":"21543944324-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निविदा में अनियमितता की सीएम से शिकायत करेंगे सभासद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
निविदा में अनियमितता की सीएम से शिकायत करेंगे सभासद
siddharthnagar
Updated Tue, 04 Dec 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
CM YOGI
- फोटो : Self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। सभासदों ने नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर में नियम विरुद्ध निविदा निकालने और सामग्री की आपूर्ति के बाद निविदा आमंत्रित कर फर्जी भुगतान के प्रयास करने का आरोप लगाया है। सभासदों ने इस मामले में मुख्यमंत्री से मिलकर कार्रवाई की मांग करने का फैसला किया है। उन्होंने मामले की जांच के लिए जिलाधिकारी को भी पत्र सौंपा है।
नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर के सभासद अमित सिंह, ममता, सुमित्रा देवी, गिरजापति, मो. जावेद, मो. याकूब हाशमी, पार्वती, सूरज कुमार, बृजेश कुमार ने जिलाधिकारी को दिए पत्र में कहा है कि 28 नवंबर 2018 को निकाली गई निविदा समयावधि टेंडर के नियम के खिलाफ है। मार्च 2018 में ठीकेदारी पंजीयन के आवेदनों को लंबित किया गया है। उन्हें निरस्त भी नहीं किया जा रहा है। आमंत्रित निविदा में क्रम संख्या 8 पर डस्टबिन कंटेनर की आपूर्ति मांगी गई है, जबकि इसकी आपूर्ति पूर्व में ही ली हो चुकी है। क्रम संख्या 5 व 6 के निविदा निर्माण स्थल पर स्वामित्व विवाद की स्थिति है, जिसे निरस्त किया जाना जनहित में होगा।