{"_id":"5985f4674f1c1b72418b4bcd","slug":"21501951079-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता ही निकला बेटे का अपहर्ता, गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिता ही निकला बेटे का अपहर्ता, गिरफ्तार
Updated Sat, 05 Aug 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डुमरियागंज (सिद्धार्थनगर)। स्कूल से लापता मासूम का अपहर्ता उसका पिता ही निकला। मासूम की तलाश में पहुंची अयोध्या पुलिस ने डुमरियागंज थाना क्षेत्र के बहेरिया गांव में दबिश देकर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। जबकि बालक को भी बरामद कर लिया है। पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है। घटना तीन अगस्त की है।
पुलिस के अनुसार अयोध्या की रामजन्म भूमि थाना में 3 अगस्त को प्रधानाध्यापिका कटरा प्राथमिक विद्यालय प्रियंका चतुर्वेदी की तहरीर पर छात्र विनीत पांडेय (9) के अपहरण का मामला दर्ज किया गया था। अयोध्या पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। प्रकरण के तार डुमरियागंज थाना से जुड़े मिलने पर पुलिस ने बहेरिया गांव में दबिश दिया, जहां उसने आरोपी पिता के साथ पुत्र को बरामद किया। पुलिस के मुताबिक युधिष्ठिर की पत्नी सुनीता की हत्या वर्ष 2009 में हुई थी। पत्नी की हत्या के आरोप में युधिष्ठिर करीब डेढ़ वर्ष तक जेल में रहा।
जेल से छुटने के बाद दहेज हत्या मामले में ससुराल पक्ष व युधिष्ठिर के बीच समझौता हो गया था। विनीत के नाम डेढ़ बीघा जमीन किया गया। पालन -पोषण की जिम्मेदारी बाबा रामसेत के जिम्मे आई। रामसेत ने विनीत को हनुमानगढ़ी मंदिर के पुजारी बाबा हरिदास के पास लाकर शिक्षा-दीक्षा के लिए छोड़ दिया। बाबा हरिदास ने विनीत का नाम प्राथमिक विद्यालय कटरा में लिखवा दिया।
विज्ञापन
तीन अगस्त को युधिष्ठिर कटरा पहुंच स्कूल से विनीत का अपहरण कर लिया। इस संबंध में एसओ रामजन्म भूमि सुनील कुमार मिश्रा ने कहा कि छात्र की बरामदगी के लिए पुलिस ने डुमरियागंज थाना क्षेत्र में गई थी। आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुत्र को बरामद कर बाल प्रेक्षागृह भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बताया कि अपहरण का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पिता से पूछताछ की जा रही है।
एसओ डुमरियागंज राधेश्याम राय ने कहा कि थाना रामजन्म भूमि की पुलिस आई थी। बेटे के अपहरण के आरोपी पिता को स्थानीय पुलिस की मदद से गिरफ़्तार किया गया।