{"_id":"5c113fe5bdec2241b628895f","slug":"201544634341-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झुलसे युवक की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झुलसे युवक की इलाज के दौरान मौत
siddharthnagar
Updated Wed, 12 Dec 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
death
बांसी। नगर के अकबर नगर वार्ड के मंगल बाजार मार्ग स्थित कबाड़ की दुकान मे रखे सिलिंडर में लगी आग में झुलसे युवक की छह दिन बाद मंगलवार की भोर में मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई।
गत गुरुवार की शाम अकबर नगर मोहल्ले में स्थित कबाड़ की दुकान में काम कर रहे एक दिव्यांग सहित दो युवक गंभीर रूप से झुलस गए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हरिश्चंद के कबाड़ की दुकान में कोई पुराना सिलेंडर रखा हुआ था। जिसमें आग लगने से वहां काम कर रहे अकबरनगर नगर वार्ड निवासी 22 वर्षीय अश्वनी कश्यप उर्फ गोपाल जो दिव्यांग था व भगौतापुर निवासी 46 वर्षीय हासिम झुलस गया था। दोनों को नगर स्थित अस्पताल पहुंचाया था, जहां अश्वनी कश्यप उर्फ गोपाल की हालत गंभीर देख चिकित्सकों में जिला अस्पताल फिर वहां से मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया था जहां उसका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान अश्वनी कश्यप उर्फ गोपाल की मौत हो गई।
इकलौते भाई की मौत से बहन दुखी
बांसी। कबाड़ की दुकान में गैस सिलेंडर में लगी आग से मजदूरी कर रहे भाई की झुलसने के बाद मौत हो जाने से 18 वर्षीय बहन पूजा काफी दुखी है। उसका रो-रोकर बुरा हाल है। बचपन में मां-बाप और अब इकलौते भाई को खोने के बाद वह अपने किस्मत को कोस रही है। पूजा के माता पिता का देहांत आठ वर्ष पूर्व हो गया था। पिता ओमप्रकाश कश्यप अपने पीछे तीन पुत्री व एक पुत्र छोड़ गए थे। तब सभी बच्चे अबोध थे बिन माता पिता के बच्चों की परवरिश बड़े पिता राजेश कश्यप ने किया। दो वर्ष पूर्व बड़ी बहन उमा का विवाह हो गया तथा छोटी बहन का कुछ दिनों पूर्व देहांत हो गया। परिवार में वर्तमान में पूजा व अश्वनी कश्यप उर्फ गोपाल ही बचे थे।