{"_id":"5b3662484f1c1b6d4d8b9365","slug":"201530290760-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चांदी के 100 सिक्के बरामद, एक नेपाली नागरिक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चांदी के 100 सिक्के बरामद, एक नेपाली नागरिक गिरफ्तार
siddharthnagar
Updated Fri, 29 Jun 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
100 चांदी के सिक्कों के साथ गिरफ्तार आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
परसा। शोहरतगढ़ पुलिस और एसएसबी 43वीं वाहिनी कोटिया बीओपी की संयुक्त टीम ने गुरुवार देरशाम गश्त के दौरान एक नेपाली नागरिक के पास से 100 चांदी का सिक्के बरामद किए हैं। सिक्के 1940 से 1945 के बीच के बताए जा रहे हैं। पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।
एसएसबी के जवान और शोहरतगढ़ पुलिस गुरुवार को संयुक्त रूप से शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के बढ़नी लाला गांव के पास गश्त कर रही थी। इस दौरान एक व्यक्ति सीमा में प्रवेश करता दिखा। तलाशी लेेने पर उसके पास से 100 चांदी के सिक्के बरामद किए गए। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान नेपाल के दांग जिले के रजापुर थाना बेला का रहने वाले संतोष कुमार शर्मा के रूप में हुई है। उसके पास से 4345 नेपाली रुपया तथा 140 भारतीय रुपये भी बरामद हुए। पकड़ने वाली टीम में शोहरतगढ़ पुलिस के एसआई देवानंद सिंह, एसआई ललित मोहन राव और एसएसबी के हेड कांस्टेबल इंद्रसेन कुमार, नीरज सिंह आदि मौजूद थे।