{"_id":"5b2157654f1c1ba76e8b796e","slug":"201528911717-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में मजदूर की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे में मजदूर की मौत
siddharthnagar
Updated Wed, 13 Jun 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
Death Facts
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटवा। थाना क्षेत्र के इटवा-बिस्कोहर मार्ग पर स्थित यशोदा देवी इंटर कॉलेज के पास बुधवार सुबह मैजिक ने साइकिल सवार दो मजदूरों को चपेट में ले लिया। इस हादसे में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
हिंगुवा गांव निवासी मुकीम (26) पुत्र शोहराब और पवन (24) पुत्र शिवधनी मजदूरी करके परिवार का भरण- पोषण करते हैं। बताया जा रहा है कि बुधवार की सुबह दोनों एक ही साइकिल इटवा मजदूरी करने के लिए निकले थे। मगर वे जिस व्यक्ति के यहां गए थे वहां काम बंद होने की वजह से दोनों घर लौट रहे थे। वे अभी इटवा-बिस्कोहर मार्ग पर स्थित यशोदा देवी इंटर कॉलेज के पास पहुंचे थे कि एक मैजिक ने साइकिल को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में मुकीम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पवन गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आसपास के लोग पवन को इटवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष इटवा गोपाल स्वरूप वाजपेयी का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।