Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Father and son held captive at home and beaten after demanding payment of an outstanding 4.5 lakh rupees

Meerut News: बकाया साढ़े चार लाख रुपये मांगने पर पिता-पुत्र को घर में बंधक बनाकर पीटा

Mon, 09 Nov 2026 07:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2026 07:56 PM IST
विज्ञापन
Father and son held captive at home and beaten after demanding payment of an outstanding 4.5 lakh rupees
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। नवाबगढ़ी गांव में कपड़ों के बकाया साढ़े चार लाख रुपये मांगना पिता-पुत्र को भारी पड़ गया। आरोप है कि रकम मांगने पर बुलाए गए पिता-पुत्र को घर में बंधक बनाकर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा गया। हमले में पिता के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि पुत्र भी घायल हो गया। शोर सुनकर पहुंचे लोगों ने किसी तरह दोनों को हमलावरों से बचाया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ सरधना थाने में तहरीर दी है।
गांव नवाबगढ़ी निवासी मोहम्मद शाद ने पुलिस को बताया कि करीब तीन साल पहले गांव के ही एक व्यक्ति ने उससे खादी का कपड़ा लिया था। इसकी कीमत करीब साढ़े चार लाख रुपये थी। आरोपी ने एक महीने के भीतर भुगतान करने का वादा किया था, लेकिन तीन साल बीतने के बाद भी रकम नहीं लौटाई। आरोप है कि जब भी वह बकाया रकम मांगता था तो आरोपी उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट पर उतारू हो जाता था। शाद के अनुसार रविवार को आरोपी ने बकाया रकम देने के बहाने उसे अपने घर बुलाया। वह अपने पिता मोहम्मद उमर के साथ आरोपी के घर पहुंचा।
विज्ञापन

आरोप है कि वहां पहले से मौजूद आरोपी, उसके भाइयों और पुत्र ने दोनों को घर के अंदर बंधक बना लिया। इसके बाद लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में मोहम्मद उमर के सिर में गंभीर चोट आई और वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। शाद को भी चोटें आईं। पीड़ित का आरोप है कि हमलावरों ने दोनों को जान से मारने की धमकी भी दी। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह पिता-पुत्र को बचाया। इसके बाद पीड़ित ने सरधना थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने और कानूनी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed