{"_id":"6af1d7200fcc8f23220e1afb","slug":"gfds-grnoida-news-c-1-noi1095-4919036-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बकाया भुगतान पर बैठक में भिड़े कारोबारी, आईनॉक्स कर्मी को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बकाया भुगतान पर बैठक में भिड़े कारोबारी, आईनॉक्स कर्मी को पीटा
विज्ञापन
फिल्म सिटी स्थित कार्यालय में पिता-पुत्र ने की मारपीट, धमकी देने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। फिल्म सिटी स्थित आईनॉक्स टॉवर में बकाया भुगतान की बैठक में विवाद हुआ। अत्रीवाल इंफ्रा एंड एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक और उनके बेटे पर आईनॉक्स विंड लिमिटेड के कर्मचारियों से गाली-गलौज का आरोप है। विरोध करने पर एक कर्मचारी से मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई।
पीड़ित कंपनी के प्रतिनिधि की शिकायत पर पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। 22 अक्तूबर को हेमंत अत्रीवाल अपने बेटे हिमांशु अत्रीवाल के साथ आईनॉक्स के कॉरपोरेट कार्यालय पहुंचे। यह बैठक सुयोग ऊर्जा प्राइवेट लिमिटेड के बकाया भुगतान पर चर्चा के लिए थी। बातचीत के दौरान हेमंत अत्रीवाल अचानक नाराज हो गए और कर्मचारियों से गाली-गलौज करने लगे। उन्होंने मध्य प्रदेश की परियोजनाओं को नुकसान पहुंचाने की धमकी भी दी। कर्मचारियों के शांत कराने के प्रयास पर उन्होंने अंजनी कुमार से मारपीट शुरू कर दी।
शिकायतकर्ता शोभित वर्मा ने परियोजना स्थलों पर काम रुकवाने की धमकी का आरोप लगाया। उन्होंने उपकरणों के आवागमन में बाधा डालने की धमकी दी। साथ ही, संपत्तियों को नुकसान पहुंचाकर आर्थिक क्षति पहुंचाने की बात कही। बैठक में हुई मारपीट की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद होने का दावा है। थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर फुटेज खंगाल रही है।