{"_id":"5aca4d0f4f1c1be46b8b46a6","slug":"201523207439-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिस्कोहर के युवक की सऊदी अरब में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिस्कोहर के युवक की सऊदी अरब में मौत
siddharthnagar
Updated Sun, 08 Apr 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
मौत की सूचना के बाद जुटे लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटवा(सिद्धार्थनगर)। रोजगार के लिए दो वर्ष पूर्व सऊदी अरब गए बिस्कोहर के सन्नी राइनी (35) की वहां शनिवार रात हादसे में मौत हो गई। उसके साथ वहां रह रहे चचेरे भाई द्वारा सूचना देने के बाद घर के लोग गमगीन हो गए। घर वालों के मुताबिक शव का अंतिम संस्कार भी वहीं किया जाएगा। पिता भोटिया राइनी के राईनी के अनुसार, सन्नी राइनी सऊदी अरब के जीजान कुफीदा की एक कंपनी में हेल्पर के रूप में काम करता था। उन्होंने बताया कि सऊदी से शव लाने में काफी खर्च लगेगा। परिवार पहले से ही तंगी में है। लिहाजा शव को वहीं पर दफन करने के लिए कह दिया गया है।
रो-रो कर पत्नी का बुरा हाल
इटवा। सन्नी की शादी करीब 12 वर्ष पूर्व बिस्कोहर के ही कसेरा मोहल्ला निवासी वकील राइनी की बेटी साकरून से हुई थी। उसे दो पुत्री सदफ (10), ऐरम (4) व एक पुत्र फहद (8) है। शौहर के मौत की सूचना मिलने के बाद साकरून का रो-रो कर बुरा हाल है। बच्चे भी मां को रोता देखकर रो रहे हैं। पिता हादसे के खबर के बाद काफी देर तक बेहोश रहे, वहां जुटे लोगों ने पानी डाल कर होश में लाए।
परिवार का आसरा था सन्नी
इटवा। भोटिया राइनी थाना क्षेत्र के फूलपुर राजा के निवासी है। उनके नौ बच्चों में पांच लड़के व चार लड़कियां हैं, जिसमें में से दो लड़के व एक लड़की की शादी हो चुकी है। सन्नी सबसे बड़ा बेटा था। शादी के बाद सन्नी ने बिस्कोहर में मैकेनिक का काम कर परिवार की देखभाल करने लगा। कुछ लोगों के संपर्क में आने से वह सऊदी अरब कमाने चला गया। करीब तीन वर्ष रहने के बाद वह वापस आया और उसने एक कमरा बनवा लिया। इसके बाद वह करीब 2 वर्ष पहले वह दूसरी बार सऊदी अरब गया था।