फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   इलाज के लिए ले जाते समय प्रसूता की मौत

इलाज के लिए ले जाते समय प्रसूता की मौत

Sun, 20 Aug 2017 10:28 PM IST
Updated Sun, 20 Aug 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
इलाज के लिए ले जाते समय प्रसूता की मौत
परसा (सिद्धार्थनगर)। शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के मैरुंड गांव खैरी उर्फ झुंगहवा में एक गर्भवती की समय पर दवा न होने से मौत होने का मामला सामने आया है। पानी से घिरे गांव में आवाजाही बंद होने के कारण परिजन उसे अस्पताल नहीं ले जा पाए थे। रविवार को हालत बिगड़ने पर उसे किसी तरह से इलाज के लिए बांसी ले जाया जा रहा था, जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई। तहसील क्षेत्र के खैरी उर्फ झुंगहवां निवासी किशलावती (33) पत्नी रामसूरत की तबीयत पिछले तीन दिनों से खराब थी। चारों तरह पानी होने के कारण इलाज के लिए उसे घर वाले कहीं ले नहीं जा पाए। इस बीच उसकी हालत बिगड़ती गई। रविवार को किसी तरह नाव की व्यवस्था कर गर्भवती को कठेला तक ले जाया गया। कठेला से उसे निजी वाहन से इलाज के लिए बांसी ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed