फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   अस्पताल जा रहे दंपति की हादसे में हुई मौत

अस्पताल जा रहे दंपति की हादसे में हुई मौत

Tue, 05 Mar 2019 10:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल जा रहे दंपति की हादसे में हुई मौत
फोटो- है
विज्ञापन

सेवानिवृत्त कर्मचारी और पत्नी की हादसे में मौत
तीन में माह पहले सेवानिवृत्त हुए थे, पत्नी को इलाज के लिए ले जा रहे थे जिला अस्पताल
अशोक मार्ग पर जेल के सामने ट्रैक्टर की टक्कर से हुई मौत
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। जिला अस्पताल में पत्नी के इलाज के लिए जा रहे सेवानिवृत्त कर्मचारी और उनकी पत्नी की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार की शाम पांच बजे शहर के अशोक मार्ग पर जेल के सामने हुआ। हादसे के बाद पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है। वहीं, शव को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
सदर थाना क्षेत्र के भीमापार गांव निवासी गौरी शंकर (62) विकास विभाग में लिपिक पद से तीन माह पूर्व सेवानिवृत्त हुए थे। वह शहर के शिवपुरी कॉलोनी में मकान बनवाकर रहते थे। बताया जा रहा है कि पत्नी कोमली देवी (52) की तबीयत खराब थी। मंगलवार की शाम तकरीबन पांच बजे बाइक से पत्नी को लेकर जिला अस्पताल लेकर जा रहे थे। अभी वह अशोक मार्ग पर पहुंचे थे कि अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में गौरीशंकर की मौके पर ही मौत हो गई। इस बीच आसपास के लोग आनन-फानन दोनों को जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने कोमली देवी को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर एसओ सदर डीसी चौधरी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही ट्रैक्टर-ट्रॉली को भी कब्जे में लिया है। एसओ डीसी चौधरी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वाहन कब्जे में है, तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कुंभ से लौट रहे बुजुर्ग की ट्रेन से कटकर मौत
सोशल मीडिया के माध्यम से परिजनों ने शव की शिनाख्त की
शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के कोमर गांव का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
शोहरतगढ़। थाना क्षेत्र के कोमर गांव निवासी बाबूलाल (50) पुत्र बेकारू ग्रामीणों के साथ प्रयागराज में कुंभ स्नान के लिए दो मार्च को घर से गए थे। इस दौरान बाबूलाल के साथ गए अन्य ग्रामीण कुंभ स्नान कर वापस अपने घर को आ गए। परिजन बाबूलाल की खोजबीन में जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर करीब एक बजे सोशल मीडिया के शोहरतगढ़ पुलिस एवं मीडिया ग्रुप में एसओ अवधेशराज सिंह ने मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन पर पांच मार्च को ट्रेन से कटकर हुए 50 वर्षीय अज्ञात वृद्ध का फोटो अपलोड किया। ग्रुप में जुड़े सपा नेता रामू यादव ने अज्ञात व्यक्ति की शिनाख्त थाना शोहरतगढ़ क्षेत्र के ग्राम कोमर निवासी बाबूलाल पुत्र बेकारू के रूप में करते हुए इसकी सूचना मृतक के घरवालों को दी। समाचार लिखे जाने तक मृतक के घरवाले पुलिस से संपर्क कर मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन पर मृतक के शव को लेने के लिए रवाना हो चुुके थे। बाबूलाल के तीनों पुत्र संदीप कुमार, संजीव कुमार व मनोज कुमार का रो-रोकर बुरा हाल है। एसओ अवधेशराज सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर मिले पोस्ट को पुलिस ग्रुप में शेयर किया गया था। पहचान परिजनों ने कर ली है। परिजनों को मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन पर तैनात जीआरपी पुलिस के एसआई अजीत सिंह का मोबाइल नंबर देकर शव को लेने के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed