फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   कूड़ा नदी में 10वीं के छात्र का शव मिला

कूड़ा नदी में 10वीं के छात्र का शव मिला

Fri, 29 Jun 2018 11:08 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Fri, 29 Jun 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
कूड़ा नदी में 10वीं के छात्र का शव मिला
Death Facts
सिद्धार्थनगर। सदर थाना क्षेत्र के सेमरा के पास कूड़ा नदी में 10वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र का शव मिला है। मृतक छात्र के गले पर जख्म के निशान मिले हैं जिससे हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन


क्षेत्र के समेरा गांव के पास कूड़ा नदी में शुक्रवार की शाम गांव के कुछ लोगों ने शव को देखा। शव मिलने की सूचना पर देखते ही देखते मौके पर भीड़ जुट गई। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। लोगों ने शव की पहचान क्षेत्र के ही खजुरिया गांव निवासी अवनीश कुमार (16) पुत्र रामनारायन के रूप में की है। लोगों के मुताबिक अवनीश कक्षा 10 का छात्र था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक छात्र के गले पर जख्म के निशान पाए गए हैं जिससे लोग हत्या की आशंका व्यक्त कर रहे हैं।
विज्ञापन


लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दे दी है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इस संबंध में एसओ शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि शव मिलने की सूचना मिली है। पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है। जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। इसके बाद ही मौत का कारण पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed