{"_id":"5accf2054f1c1b5e3e8b4643","slug":"191523380741-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सचिवालय में नौकरी दिलाने के नाम पर तीन लाख की ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सचिवालय में नौकरी दिलाने के नाम पर तीन लाख की ठगी
siddharthnagar
Updated Tue, 10 Apr 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांसी। लखनऊ सचिवालय में नौकरी दिलाने के नाम दो लाख रुपये ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों पर धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के गोनहाताल गांव निवासी प्रताप निषाद के पुत्र सुनील कुमार को तीन लोगों ने दो लाख रुपये देने पर लखनऊ सचिवालय में नौकरी दिलाने की बात कही थी। एक वर्ष पूर्व युवक ने यह रकम दे दिया। जब उसकी नौकरी नहीं लगी तो अपने रुपये तीनों से मांगना शुरू किया।
मगर आरोपी रकम देने में हीलाहवाली करने लगे। इस पर सुनील कुमार ने राहुल निवासी ग्राम गोनहाताल, वासदेव पुत्र रामकेसर निवासी ग्राम लमुही व विजय बहादुर श्रीवास्तव निवासी कस्बा बांसी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीनों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। कोतवाल रवींद्र कुमार सिंह का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले की विवेचना वरिष्ठ उप निरीक्षक महावीर प्रसाद यादव को सौंपी गई है।