{"_id":"5a7c96614f1c1bd04b8b4791","slug":"191518114401-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक के खाते जालसाज ने की 97 हजार की खरीदारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिक्षक के खाते जालसाज ने की 97 हजार की खरीदारी
siddharthnagar
Updated Fri, 09 Feb 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
200 रुपये का नोट
- फोटो : RBI
बांसी(सिद्धार्थनगर)। नगर के शास्त्रीनगर मोहल्ला निवासी एक शिक्षक के खाते से 97 हजार रुपये की ऑनलाइन खरीदारी किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित शिक्षक ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
शास्त्रीनगर वार्ड निवासी प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक असरफ अजीज ने तहरीर में लिखा है कि 28 जनवरी की शाम में वह अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के एटीएम से रुपया निकालने के लिए गए थे। इसी बीच उनकी तबीयत बिगड़ गई, वह हृदय रोग से पीड़ित हैं। उनकी बिगड़ती हालत देख लाइन में उनसे आगे खड़े एक युवक ने मदद की बात करते हुए पैसे निकालने के लिए एटीएम कार्ड ले लिया।
युवक ने चार हजार रुपया निकालकर दे दिए। रकम लेकर वह घर चले आए। उसी दिन से उनके खाते से खरीदारी होने लगी, मगर मोबाइल खराब होने से जानकारी नहीं मिल पाई। तीन फरवरी को जब रुपया निकालने एटीएम गए तो अपना बैलेंस देख दंग रह गए। खाते से 97 हजार रुपये की खरीदारी हुई है। इस संबंध में एसएसआई महावीर यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। तहरीर मिली होगी तो जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।