फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   चोटीकटवा समझ विक्षिप्त महिला को पकड़ा

चोटीकटवा समझ विक्षिप्त महिला को पकड़ा

Fri, 11 Aug 2017 10:20 PM IST
Updated Fri, 11 Aug 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
चोटीकटवा समझ विक्षिप्त महिला को पकड़ा
डुमरियागंज (सिद्धार्थनगर)। तहसील क्षेत्र में चोटी कटने की घटनाओं और अफवाहों को लेकर दहशत बनी हुई है। इस अफवाह में गुरुवार की देर शाम एक महिला को ‘चोटीकटवा’ होने के संदेह में ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ हुई तो महिला विक्षिप्त पाई गई। बाद में उसे छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

भवानीगंज थाना क्षेत्र के वासा दरगाह गांव के पश्चिम डीह में गुरुवार की देर शाम सिवान की ओर गई महिलाओं की नजर झाड़ियों में छिपी एक महिला पर पड़ी। घर लौटकर महिलाओं ने इसकी जानकारी दी। दर्जनों ग्रामीण सिवान में पहुंचे तो उन्हें देखते ही महिला भागने लगी। लोगों ने उसे पकड़कर पूछताछ की, लेकिन उसकी भाषा किसी को समझ नहीं आई। यूपी-100 को फोन कर महिला के चोटी कटवा होने का संदेह जताया। मौके पर पहुंची पुलिस महिला को थाने ले आई। वहां भी महिला कुछ भी बताने में असमर्थ रही। उसके हाव-भाव विक्षिप्त जैसे थे। लिहाज़ा शुक्रवार की सुबह उसे छोड़ दिया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि महिला को थाने पर लाया गया था, लेकिन वह विक्षिप्त हाल में थी। उसकी भाषा भी कोई नहीं समझ पा रहा था। कहीं अफवाह के चलते वह लोगों के गुस्से का शिकार न हो जाए, इस ऐहतियात में उसे पास के चौकीदार के घर रखा गया था। शुक्रवार को उसे छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed