{"_id":"5b77055f42c792464c73cf17","slug":"181534526815-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी की हत्या के मामले में उलझी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी की हत्या के मामले में उलझी पुलिस
siddharthnagar
Updated Fri, 17 Aug 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिल्हिया। शीला हत्या कांड की गुत्थी 24 घंटे बाद भी पुलिस नहीं सुलझा सकी है। हत्या किन परिस्थितियों में हुई और किसने और कैसे की? पुलिस कड़ी से कड़ी जोड़ने में जुटी है। परिजनों की तहरीर पर आरोपी पर हत्या का केस भी दर्ज कर लिया गया है। मगर अभी किसी नतीजे में पुलिस नहीं पहुंची है। पुलिस सूत्रों की माने तो हत्या के पीछे परिजनों पर भी शक की सुई जा रही है। लेकिन अब पुलिस के हाथ कोई ठोस सुराग नहीं लगे है।
बता दें कि चिल्हिया थाना क्षेत्र के चिल्हिया गांव निवासी धनश्याम की 15 वर्षीय पुत्री शीला 14 अगस्त को संदिग्ध हाल में लापता हो गई थी। 16 अगस्त की सुबह घर के पीछे गड्ढे में उसकी लाश मिली थी। लाश की स्थिति देख यह प्रतीत हो रहा था कि उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई है, क्योंकि जीभ बाहर निकली थी। चेहरे की स्थिति देख यह लग रहा था कि चेहरे पर मानों कोई ज्वलनशील वस्तु डालकर चेहरे को बिगाड़ने की कोशिश की गई है। फिलहाल पुलिस ने परिता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न मामलों में केस दर्ज कर लिया है। मगर हत्याकांड का खुलासा अब तक नहीं कर सकी है। इस संबंध में एसओ ब्रह्मनंद गौड़ ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।